फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exams for class 12th students have started

Moradabad News: 12वीं के विद्यार्थियों की शुरु हो गई परीक्षा, दसवीं की 21 से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Exams for class 12th students have started
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा का बिगुल बज चुका है। सोमवार से आईसीएससी की 12वीं की परीक्षा शुरू हो गई है और दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा देने के बाद 12वीं के विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। विद्यार्थियों का कहना है कि पेपर देने से पहले डर लग रहा था, लेकिन अब आगे की परीक्षाओं के लिए आत्मविश्वास आ गया है।
सोमवार को पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की थी। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। सभी विद्यार्थियों का केंद्र उनके स्कूल को ही बनाया गया था। मुरादाबाद जिले के सभी आठ विद्यालयों में केंद्र थे। सभी स्कूलों ने अपने-अपने विद्यार्थियों की परीक्षा करवाई। परीक्षा की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक और दूसरे स्कूलों के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात किया गया था। 12वीं में करीब एक हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए दोपहर डेढ़ बजे ही परीक्षा कक्ष में पहुंच गए। सीसीटीवी की निगरानी आवश्यक है।
विज्ञापन

मंगलवार को अंग्रेजी साहित्य की परीक्षा है। छात्रा कशिश गुप्ता, सात्विक, इशिका अरोड़ा आदि ने खुशियां व्यक्त कीं। छात्रा राधिका मित्तल के अनुसार जो भी पढ़ा था पेपर उसी में से आया था। इसलिए पेपर अच्छा हुआ। प्रश्न भी ऐसे ही थे, जिनको आसानी से हल किया जा सकता था। पेपर छूटने के बाद सभी के चेहरों पर खुशी के भाव थे। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे से उसके पेपर के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दसवीं की सिटी कॉर्डिनेट डॉ. स्वाति शर्मा ने बताया कि 12वीं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय के दूसरे पेपर की तैयारी के लिए समय नहीं मिल पाएगा, क्योंकि अंग्रेजी साहित्य की परीक्षा मंगलवार को है। उन्होंने कहा कि दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी से है और उनका भी पहला पेपर अंग्रेजी भाषा का है। इसके लिए मुरादाबाद में आठ स्कूल, चंदौसी एक, संभल में दो स्कूलों को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed