फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   example of milk,milkcake and namkin failed

जांच में दूध, मिल्क केक और नमकीन अधोमानक पाए गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
example of milk,milkcake and namkin failed
मुरादाबाद। वाराणसी स्थित लैब से आई रिपोर्ट में दूध, मिल्क केक और नमकीन के कुछ तीन सैंपल फेल पाए गए हैं। तीनों खाद्य पदार्थों को अधोमानक माना गया है। इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीनों व्यवसायियों को नोटिस जारी कर दिया है। अब इस मामले में तीनों दुकानदारों के खिलाफ अदालत में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदंबा प्रसाद ने मामा स्वीट्स गागन तिराहा से 24 मई को मिल्क केक, कमालपुरी चौराहा स्थित अरमान ट्रेडर्स से 25 मई को च्वाइस ब्रांड नमकीन, चक्कर का मिलक स्थित इकबाल हुसैन की दुकान से 14 जून को दूध का सैंपल लिया था। तीनों सैंपल को जांच के लिए वाराणसी स्थित लैब भेजा गया था॥ रिपोर्ट आने पर पता चला कि तीनों सैंपल फेल पाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीनों खाद्य पदार्थों को अधोमानक घोषित करते हुए दुकानदारों को जवाब देने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इस बारे में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड -2 विनोद सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 51 के तहत अधिकतम पांच लाख रुपये का अर्थदंड निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed