{"_id":"5fdd1a518ebc3e3b5e13af0f","slug":"exam-special-trains-on-running-city-news-mbd3731242122","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा के बाद स्टेशन पर उमड़े छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा के बाद स्टेशन पर उमड़े छात्र
विज्ञापन
परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा के बाद पीआरएस कांउटर पर उमड़ी छात्रों की भीड़।
- फोटो : CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। रेलवे ने शुक्रवार शाम को परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की औपचारिक घोषणा कर दी है। इसके बाद मुरादाबाद जंक्शन पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। पीआरएस काउंटर पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनों में सीट बुकिंग कराने के लिए छात्रों का जमावड़ा लग गया। छात्रों की मांग पर मुरादाबाद रेल मंडल के प्रस्ताव के बाद तीन जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
हालांकि परीक्षा के लिए बनारस, कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर जाने वाले छात्रों को निराशा हाथ लगी है। रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेनें दिल्ली, लखनऊ और सहारनपुर के बीच चलाई हैं। इससे अन्य जनपदों में जाने वाले छात्रों की परेशानी हल नहीं हो सकी। साथ ही इस बार इन स्पेशल ट्रेनों में परीक्षार्थियों को अनारक्षित टिकट की सुविधा नहीं दी गई है। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए छात्रों को ट्रेन में सीट बुक करानी होगी। शुक्रवार शाम को स्टेशन पर मौजूद अविनाश चौधरी, सुधीर दिवाकर, मनीष नारंग, दिनेश वर्मा, मोहित पांडे आदि छात्रों ने परीक्षा स्पेशल ट्रेनों को बड़ी राहत बताया है। उन्होंने कहा कि इससे छात्र समय से पहले ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकेंगे। सड़क मार्ग से जाते तो किसान आंदोलन के चलते रास्ते में जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता था। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि दिल्ली-बरेली, हापुड़-लखनऊ और सहारनपुर-लखनऊ के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।
परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का विवरण
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक ये रहेंगे ठहराव मुरादाबाद पहुंचने का समय
04301 बरेली से दिल्ली रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़, गाजियाबाद देर रात 12 बजकर 45 मिनट
04302 दिल्ली से बरेली गाजियाबाद, हापुड़, गजरौला, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर रात 10 बजकर 30 मिनट
04304 हापुड़ से लखनऊ गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली कैंट, शाहजहांपुर रात 8 बजे
बालामऊ, हरदोई
04303 लखनऊ से हापुड़ हरदोई, बालामऊ, शाहजहांपुर, बरेली कैंट, चंदौसी, मुरादाबाद, देर रात 1 बजकर 40 मिनट
अमरोहा, गजरौला
04306 सहारनपुर से लखनऊ रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ, रात 10 बजकर 45 मिनट
मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ, आलमबाग
04305 लखनऊ से सहारनपुर आलमबाग, बालामऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद देर रात 12 बजकर 15 मिनट
कांठ, स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, लक्सर, रुड़की