{"_id":"56f060a44f1c1bc01cf14d50","slug":"ex-mla-outside-to-woman-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक से खाली कराया महिला वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक से खाली कराया महिला वार्ड
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक उस्मान उलहक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार पूर्व विधायक उस्मानुल हक से महिला सर्जिकल वार्ड खाली करा लिया गया। वह अब तक पूरे महिला वार्ड पर समर्थकों के साथ कब्जा जमाए थे। अब महिला वार्ड से हटाकर उन्हें पुरुष सर्जिकल वार्ड में बेड संख्या 26 पर मरीजों के बीच शिफ्ट कर दिया गया है। इतना ही नहीं उनके समर्थक भी वार्ड में नहीं घुस सके।
अस्पताल प्रबंधन ने साफ कह दिया है कि अगर नियमों का पालन नहीं हुआ तो उन्हें प्रशासन को रिपोर्ट भेजनी होगी। मुरादाबाद देहात के विधायक शमीमुलहक के भतीजे और पूर्व विधायक उस्मानुलहक हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। अभी हाल ही में वह दो माह की पैरोल काटकर वापस जेल गए थे।
शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने रविवार को उन्हें प्रथम तल पर महिला सर्जिकल वार्ड दे दिया था। इस पूरे वार्ड पर उनके समर्थकों ने कब्जा जमा लिया। स्थिति यह हो गई कि अगर कोई मरीज आ जाता तो भर्ती करने की जगह नहीं थी।
विज्ञापन
रविवार के अंक में अमर उजाला ने ‘नेता जी की खातिर खाली कराया पूरा महिला वार्ड’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इस खबर से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन फानन में पूर्व विधायक से महिला सर्जिकल वार्ड खाली करा लिया गया। उन्हें पास के ही पुरुष सर्जिकल वार्ड में बेड नंबर 26 पर शिफ्ट कर दिया गया।
जहां पहले से चार मरीज भर्ती थे। मरीजाें को कोई परेशानी न हो, इसके लिए उनके समर्थकाें की बेवजह आवाजाही पर रोक लगा दी गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. वीके खरे ने बताया कि पूर्व विधायक को मरीजों के बीच पुरुष सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।