{"_id":"62c5e20da46aa573432b8ff0","slug":"ex-cmo-beaten-by-neighbour-city-news-mbd433783283","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर कुत्ते को पॉटी कराने से रोका तो सेवानिवृत सीएमओ को घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर कुत्ते को पॉटी कराने से रोका तो सेवानिवृत सीएमओ को घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मकान के सामने कुत्ते को पॉटी कराने से टोकने पर पड़ोसी ने सेवानिवृत्त सीएमओ को पीट दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तब पीड़ित ने कोर्ट की शरण लेते हुए आरोपी और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
मझोला थानाक्षेत्र के मानसरोवर कालोनी निवासी निवासी डॉ. विरीश चंद्र यादव(80) ने बताया कि वह सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी हैं। वह पत्नी स्वराज यादव के साथ मानसरोवर कालोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि एक युवक उनके मकान के सामने रोज कुत्ते को पॉटी कराने आता था। कई बार टोकने के बाद भी युवक ने यहां कुत्ता लाना बंद नहीं किया। दस जून की सुबह युवक फिर से कुत्ते को लेकर आया। सेवानिवृत्त सीएमओ ने इसका विरोध किया। तब मानसरोवर कालोनी में ही रहने वाले सीएल सक्सेना अपने कुछ साथियों के साथ आ गए। उन्होंने घर में घुसकर बुजुर्ग विरीश यादव और उनकी पत्नी को पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत मझोला थाने की पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। थाने में सुनवाई न होने पर डॉ. विरीश यादव ने अपने अधिवक्ता की मदद से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए मझोला थाना पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।