फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ex cmo beaten by neighbour

घर के बाहर कुत्ते को पॉटी कराने से रोका तो सेवानिवृत सीएमओ को घर में घुसकर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ex cmo beaten by neighbour
मुरादाबाद। मकान के सामने कुत्ते को पॉटी कराने से टोकने पर पड़ोसी ने सेवानिवृत्त सीएमओ को पीट दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तब पीड़ित ने कोर्ट की शरण लेते हुए आरोपी और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के मानसरोवर कालोनी निवासी निवासी डॉ. विरीश चंद्र यादव(80) ने बताया कि वह सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी हैं। वह पत्नी स्वराज यादव के साथ मानसरोवर कालोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि एक युवक उनके मकान के सामने रोज कुत्ते को पॉटी कराने आता था। कई बार टोकने के बाद भी युवक ने यहां कुत्ता लाना बंद नहीं किया। दस जून की सुबह युवक फिर से कुत्ते को लेकर आया। सेवानिवृत्त सीएमओ ने इसका विरोध किया। तब मानसरोवर कालोनी में ही रहने वाले सीएल सक्सेना अपने कुछ साथियों के साथ आ गए। उन्होंने घर में घुसकर बुजुर्ग विरीश यादव और उनकी पत्नी को पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत मझोला थाने की पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। थाने में सुनवाई न होने पर डॉ. विरीश यादव ने अपने अधिवक्ता की मदद से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए मझोला थाना पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed