{"_id":"6b00b1ee45a9a388bd0e3749","slug":"evm-demonstration-center-set-up-in-kanth-voters-will-get-an-opportunity-for-a-hands-on-demo-bilari-news-c-277-1-smbd1007-116433-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित, मतदाताओं को मिलेगा डेमो का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित, मतदाताओं को मिलेगा डेमो का मौका
Sat, 21 Nov 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
कांठ। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किया गया है। जिसमें जिला मुख्यालय से दस ईवीएम और वीवीपैट भेजी गई हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कांठ तहसील स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम में प्रदर्शन के लिए मशीनें रखवाई गईं हैं।
शुक्रवार को तहसील के वीआरसी निर्वाचन मोहम्मद युसूफ ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने और उनमें भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता प्रदर्शन अभियान शनिवार से शुरू किया जा रहा है। जिसमें मतदाताओं को ईवीएम मशीन में चुनाव के समय किस प्रकार बटन दबाकर मतदान किया जाता है, इसके लिए जागरूक किया जाएगा। ईवीएम और वीवीपैट का डेमो मतदाताओं को दिखाया जाएगा। इसके लिए तहसील के नायब तहसीलदार न्यायालय कक्ष संख्या 10 में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जिसमें शुक्रवार को जिला मुख्यालय से पहुंची 10-10 ईवीएम और वीवीपैट मशीनों सहित डेमो सामग्री को सुरक्षित रखवाया गया है। यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है। सीओ सुनीता दहिया और थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने स्ट्रांग रूम पर तैनात पुलिस की ड्यूटी को भी चेक किया और दिशा निर्देश दिए। शनिवार की सुबह 10 से शाम पांच बजे तक प्रतिदिन मतदाताओं को ईवीएम प्रदर्शन करते हुए इसका डेमो दिखाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान वीआरसी निर्वाचन नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सक्सेना, रजिस्ट्रार कानूनगो, वीआरसी निर्वाचन मोहम्मद युसूफ, भाजपा के जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया अम्बरीष शर्मा आदि रहे।