फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Everyone in the village raised their voices to demand that the dogs be caught.

Moradabad News: हर किसी की गांव में कुत्तों को पकड़ने की बुलंद हुई आवाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Everyone in the village raised their voices to demand that the dogs be caught.
डिलारी। क्षेत्र के गांव काजीपुरा के ग्रामीणों ने अपने गांव में घूमने वाले कुत्तों को पकड़वाने की मांग प्रशासन से की । सोमवार को देर शाम नौशाद खान की पुत्री मुर्सद खान (4) को कुत्तों के झुंड ने हमला कर मार डाला था ।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत काजीपुरा के ग्राम प्रधान फारूख अहमद ने खण्ड विकास अधिकारी से गांव कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। गांव के अवारा कुत्ते हमलावर हो गए है। बच्चों को देखते ही उन पर हमलावर हो जाते है। उनका कहना है यह गांव में पहली घटना है। कुत्ते इस प्रकार घटना को फिर अंजाम दे सकते हैं। क्षेत्र के गांव काजीपुरा के गांव के लोगों ने बताया लगभग छह माह में एक दर्जन लोगों को कुत्ते हमला कर घायल कर चुके हैं। आरिस, मोहम्मद मोरिस , मुरसली , आदि बच्चे कुत्तों के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

परिवार में सबसे छोटी थी मुर्सद खान
गांव काजीपुरा निवासी नौशाद खान ने बताया वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में बिल्डर का कार्य करता है। उसने एक माह पूर्व नई बाइक खरीदी थी। उससे घर आते हुए रास्ते में उसकी बाइक फिसल जाने पर वह गिर कर घायल हो गया था। तभी से बह अपनी बीबी साजिया खान व बच्चों के साथ पैतृक घर पर रह रहा था। उसकी बड़ी पुत्री का नाम आयत खान ,व पुत्र का नाम मोहम्मद मौरिस खान है। कुत्तों के हमले की शिकार हुए सबसे छोटी पुत्री मुर्सद खान थी। मंगलवार को परिजनों ने बच्ची के शव का अंमित संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed