{"_id":"6664c9b0b3e5ea602f0b2cf6","slug":"every-home-water-scheme-stuck-in-dispute-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-120000-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पालिका और रामलीला प्रबंध समिति की तकरार में अटकी हर घर जल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पालिका और रामलीला प्रबंध समिति की तकरार में अटकी हर घर जल योजना
विज्ञापन
मंडी धनौरा। हर घर जल योजना पालिका और रामलीला प्रबंध समिति की तकरार के बीच अटक कर रह गई है। पालिका प्रशासन ओवरहेड टैंक निर्माण रामलीला प्रबंध समिति की भूमि पर बनवाना चाहता है। रामलीला प्रबंध समिति अपनी भूमि पर टैंक बनाने का विरोध कर रही है। हालांकि नगर में हर घर जल योजना का विरोध भी हो रहा है। नगर के तीन चौथाई हिस्से को पहले से ही जलापूर्ति की जा रही है।
हर घर जल योजना के अंतर्गत नगर में ओवरहेड टैंक बनाया जाना है। करीब 50 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जल निगम ने पूरी ताकत लगा रखी है। नगर में सरकार के पास ऐसा कोई भी भूमि खाली नहीं है जहां जल निगम के मानक के अनुसार भूमि दी जा सके। रामलीला मैदान के पास रामलीला प्रबंध समिति की काफी भूमि खाली पड़ी हुई है। पालिका प्रशासन की नजर इस भूमि पर है। करीब एक हफ्ता पहले जल निगम के अवर अभियंता पालिका अधिकारियों को लेकर रामलीला समिति की भूमि का चिह्नांकन करने पहुंच गए। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर इसका विरोध किया।
रामलीला प्रबंध समिति ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए जिस भूमि को देना चाहती है। उस भूमि के लिए एक कॉलेज का प्रबंधन तैयार नहीं है। उस भूमि से सटा हुआ इंटर कॉलेज है। दो हजार से अधिक छात्र-छात्राएं वहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जल निगम के अधिकारी रामलीला प्रबंध समिति की दूसरी खाली पड़ी भूमि पर नजर गड़ाए हुए हैं। इस भूमि को भी ओवरहेड टैंक के लिए रामलीला प्रबंध समिति देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि नागरिकों का कहना है कि नगर में एक और ओवरहेड टैंक की आवश्यकता नहीं है। पहले से ही नगर की तीन चौथाई आबादी को पालिका द्वारा जलापूर्ति की जा रही है। मजेदार बात यह है कि तमाम लोग सरकारी टंकी का कनेक्शन कटवा रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि हर घर जल योजना लागू होने पर पूरे शहर की सड़कें बेकार हो जाएंगी। पाइप लाइन बिछाने में जल निगम सड़कों की खोदाई करेगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
रामलीला प्रबंध समिति के पास ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि नहीं है। खाली पड़ी भूमि पर रामलीला का मंचन होता है और यहां मेले का भी आयोजन होता है। शासन व प्रशासन को मंडी समिति परिसर में खाली पड़ी भूमि पर ओवरहेड टैंक का निर्माण करना चाहिए।
-अजय गोयल अध्यक्ष रामलीला प्रबंध समिति धनौरा
-- -- -- --
हर घर जल योजना शासन की प्राथमिकता में शामिल है। ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। भूमि के लिए संबंधित पक्षों की सहमति ली जा रही है।
-अरुण कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका धनौरा