फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Every child Moradabad is ready to sacrifice their life for Kashmir, Amit Shah big attack on Congress

Amit Shah: मुरादाबाद का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान देने को तैयार, गृहमंत्री ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

Fri, 12 Apr 2024 07:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 07:39 PM IST
सार

मुरादाबाद में गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा के दौरान कांग्रेस समेत अन्य दलों में हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी को दो बार प्रधानमंत्री बनाने में सबसे अहम यूपी की भूमिका रही है। इस बार प्रदेश की सभी 80 सीटें पर विजयी मिलेगी। 

विज्ञापन
Every child Moradabad is ready to sacrifice their life for Kashmir, Amit Shah big attack on Congress
मुरादाबाद में गृहमंत्री अमित शाह की रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह में मुरादाबाद में जनसभा के दौरान विपक्षी दलों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता खरगे कहते हैं कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश वालों को कश्मीर से क्या लेना-देना। मैं इन्हें बताना चाहता हूं कि मुरादाबाद का बच्चा-बच्चा, कश्मीर के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


70 साल तक कांग्रेस अनुच्छेद 370 को बच्चे की तरह अपनी गोद में खिलाती रही। मोदी सरकार ने आते ही कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया। शुक्रवार को मुरादाबाद के बुद्धि विहार स्थित मैदान में जनसभा को संबांधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।
विज्ञापन


इसका संदेश मुरादाबाद से ही जाना चाहिए। मुरादाबाद का संदेश पूरे देश में जाएगा। यहां पहले चरण में मतदान होगा। अगर पहले चरण में मतदान अच्छा हुआ तो इसका संदेश पूरे देश में जाएगा। शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी दो बार इस देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब यूपी की जनता के प्रेम के वजह से संभव हो पाया है। मंच पर महज 20 मिनट बोलने के दौरान उन्होंने प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को साधने की पूरी कोशिश की। इस बीच विपक्ष पर तीखा हमला भी बोला, कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा प्रदेश को जातियों में बांटना चाहते हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि मोदी को दो बार प्रधानमंत्री बनाने में सबसे अहम यूपी की भूमिका रही है। 2014 में इस प्रदेश ने 73 सीटें, 2019 में 65 सीटें भाजपा को दी थीं। तब मोदी प्रधानमंत्री बने थे। इस बार पूरा विश्वास है कि 65, नहीं, 73 नहीं बल्कि पूरी 80 सीटों को जनता भाजपा को आशीर्वाद देगी।


उन्होंने महिला, युवा, किसान व गरीब सभी वर्गों को साधते हुए मतदान की अपील की। शाह ने राष्ट्रीय मुद्दों से स्थानीय समीकरणों को हल करने का प्रयास किया। उन्होंने राम मंदिर व 370 पर विपक्ष को घेरने व मतदाताओं को जोड़ने की कोशिश की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed