फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   evergreen and penta sports club won the cricket match

एवरग्रीन और पेंटा स्पोर्ट्स टीम ने जीते क्रिकेट मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
evergreen and penta sports club won the cricket  match
मुरादाबाद। सांई क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित मुरादाबाद किरे्कट चैंपियनशिप में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एवरग्रीन टीम ने आरएस स्पोर्ट्स टीम हराया। इसमें एवरग्रीन टीम के नयन गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में पेंटा स्पोर्ट्स टीम ने फैमिली एंड फ्रेंड्स टीम को हराया। इसमें गगन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले मैच में आरएस स्पोर्ट्स के कप्तान दानिश मिर्जा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी को चुना। दानिश के सर्वाधिक 83 और नाजिम के 51 रनों की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 158 रनों का स्कोर बनाया। एवरग्रीन टीम की ओर से नयन गुप्ता ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवरग्रीन टीम ने 18.2 ओवर में मैच जीत लिया। वासिक राजा ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। गेंदबाजी में आरएस स्पोर्ट्स के मौनू और अनवर ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में पेंटा स्पोर्ट्स के कप्तान पर्व सिंह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। पेंटा स्पोर्ट्स टीम ने 185 रनों का लक्ष्य फैमिली एंड फ्रेंड्स टीम को दिया। इसमें अभिषेक ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। फैमिली एंड फ्रेंड्स की ओर से अभिषेक और अमान ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फैमिली एंड फ्रेंड्स के बल्लेबाज संघर्ष के बावजूद टीम को जिता न सके। अभिषेक ने सर्वाधिक 66 और अभय अग्रवाल ने 40 रन बनाए। यह मैच पेंटा स्पोर्ट्स ने 11 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. सीपी सिंह, प्रशासनिक अधिकारी गोपी कृष्ण, कोच सुशील शर्मा, सचिन तोमर, नरेंद्र, आलोक, प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed