फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Even after four years, the construction of Pakbara's cowshed is hanging in the balance.

Moradabad News: चार साल बाद भी अधर में लटका पाकबड़ा की गोशाला का निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Even after four years, the construction of Pakbara's cowshed is hanging in the balance.
पाकबड़ा। प्रदेश सरकार गोवंश के संरक्षण और सुरक्षा के लिए करोड़ों का बजट जारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर बजट जारी होने के बावजूद पाकबड़ा नगर पंचायत में प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से एक गोशाला का निर्माण नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि गोशाला के लिए जमीन निर्धारित नहीं हुई है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि नया मुरादाबाद, पाकबड़ा, मंगूपुरा, मनोहरपुर और लोधीपुर राजपूत जैसे इलाकों में सैकड़ों गोवंश छह डिग्री सेल्सियस जानलेवा तापमान में खुले आसमान के नीचे रातें गुजारने को मजबूर हैं। नगर पंचायत के अधिकारियों का कहना है कि गोशाला निर्माण के लिए बजट चार साल पहले ही जारी हो चुका था, लेकिन आज तक ईंट भी नहीं रखी गई।
विज्ञापन

शासन ने चार साल पहले गोवंश की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पाकबड़ा नगर पंचायत को 16 लाख रुपये का बजट आवंटित किया था। नियमानुसार अब तक गोशाला का निर्माण पूरा होकर उसमें पशुओं को आश्रय मिल जाना चाहिए था, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही ने इस पूरी योजना को हवा में उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि गोशाला निर्माण के लिए जो प्रस्ताव भेजा गया, उसमें जमीन का चयन ही विवादित था। अधिकारियों ने नाली की जमीन पर गोशाला निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया। इसी तकनीकी अड़चनों का चार साल में हल नहीं निकला। स्थानीय लोगों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में इन पशुओं को रहने की जगह नहीं मिलती है तो ये सड़कों का रुख करते हैं। कोहरे के बीच सड़क पर बैठे ये पशु बड़े हादसों का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत में गोवंश की स्थिति अत्यंत दयनीय है। कई पशु गंभीर रूप से घायल होकर इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन उनके उपचार या आश्रय की कोई व्यवस्था नहीं है। हिमांशु गुप्ता, सभासद एवं भाजपा नेता




शासन की प्राथमिकता को नगर पंचायत पाकबड़ा ने पूरी तरह नजरअंदाज किया है। शासन ने 16 लाख रुपये का बजट चार साल पहले ही दे दिया था। यह बेहद शर्मनाक है कि गोमाता छह डिग्री तापमान में ठिठुर रही है। जिम्मेदारों को इसका जवाब देना होगा।
दीपक गोयल सदस्य गोसेवा आयोग उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed