फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Even after 17 years, the capacitor power bank of the power substation has not started.

Moradabad News: 17 वर्ष बाद भी बिजली उपकेंद्र का कैपेसिटर पावर बैंक शुरू नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Even after 17 years, the capacitor power bank of the power substation has not started.
कांठ। लो और हाई वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए करीब 17 वर्ष पहले कांठ के बिजली उपकेंद्र पर लाखों की लागत से स्थापित कराया गया कैपेसिटर पावर बैंक आज तक शुरू नहीं हो पाया है। इस पावर बैंक में लगी मशीनें भी जंग खा रही हैं। जबकि उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से जूझते रहते हैं। कांठ में रेल लाइन के पार जंगल में स्थित 33/11 केवी के 88 वर्ष पुराने बिजली उपकेंद्र पर करीब 17 वर्ष पहले उपभोक्ताओं की मांग पर लो व हाई वोल्टेज की समस्या को दूर कराने के लिए बिजली निगम द्वारा लाखों रुपये की लागत से एक कैपेसिटर पावर बैंक स्थापित कराया गया था।
विज्ञापन

इस पावर बैंक को संचालित करने के लिए डीसी करंट की आवश्यकता थी। जिसके बाद यह पावर बैंक लो और हाई वोल्टेज की समस्या को दूर कर वोल्टेज को सामान्य रखने के लिए सहायक बनता। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार डीसी करंट न मिलने से यह कैपेसिटर पावर बैंक 17 वर्षों में भी आज तक संचालित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

स्थानीय बिजली अधिकारियों ने भी इस पावर बैंक को संचालित कराने के लिए कोई जरूरत नहीं समझी हैं। जिसका परिणाम है कि कांठ नगर क्षेत्र के करीब 7000 बिजली उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से जूझते रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed