फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   EVA's 'One Voice, One Vision' program today; exporters to gather on a single platform.

Moradabad News: ईवीए का ''''वन वॉयस, वन विजन'''' कार्यक्रम आज, एक मंच पर जुटेंगे निर्यातक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
EVA's 'One Voice, One Vision' program today; exporters to gather on a single platform.
मुरादाबाद। एक्सपोर्टर्स वॉयस एसोसिएशन (ईवीए) की ओर से शनिवार को ''''वन वॉयस, वन विजन'''' थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के निर्यातकों को एक साझा मंच पर लाकर उद्योग से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना और उनके समाधान की दिशा में सामूहिक रणनीति तैयार करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित होटल हॉलिडे रीजेंसी के क्रिस्टल बॉलरूम में शनिवार शाम सात बजे से शुरू होगा। एसोसिएशन के संरक्षक सुधीर त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी होंगे। विशिष्ट अतिथियों में शहर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, ईपीसीएच एवं आईईएमएल के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार और महापौर विनोद अग्रवाल शामिल होंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप शंखधर ने बताया कि कार्यक्रम में निर्यात उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन में उपाध्यक्ष नदीम खान, महासचिव विशाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रजत सिंघल और संयुक्त सचिव नबील अहमद की प्रमुख भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
मुरादाबाद-नोएडा के निर्यातकों के बीच होगा एमओयू
निर्यात उद्योग के हितों को मजबूत करने और विभिन्न निर्यात क्लस्टरों के बीच समन्वय बढ़ाने की दिशा में एक्सपोर्टर्स वॉयस एसोसिएशन (ईवीए) और हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन, नोएडा के बीच शनिवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसका उद्देश्य निर्यातकों की समस्याओं के समाधान, उद्योग के समग्र विकास और सरकार के समक्ष संयुक्त रूप से प्रभावी पैरवी करना है।

एमओयू के तहत दोनों संगठन निर्यात क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर मिलकर कार्य करेंगे। इसके लिए प्रत्येक संस्था से तीन-तीन सदस्यों की संयुक्त समन्वय समिति गठित की जाएगी। यह समिति समझौते के क्रियान्वयन और समय-समय पर इसकी समीक्षा करेगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार, विभिन्न मंत्रालयों, निर्यात संवर्धन परिषदों तथा अन्य सरकारी एजेंसियों के समक्ष उद्योग से जुड़े सुझाव और समस्याएं संयुक्त रूप से रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed