फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   EPCH marks its presence at the Index Fair in Dubai

Moradabad News: ईपीसीएच ने दुबई के इंडेक्स मेले में दर्ज कराई मौजूदगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
EPCH marks its presence at the Index Fair in Dubai
मुरादाबाद। ईपीसीएच ने दुबई में शुरू हुए इंडेक्स मेले में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। इससे निर्यातकों में खुशी की लहर है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में चार से छह जून तक शुरू चलने वाले इस इंडेक्स फेयर में ईपीसीएच इंडिया पवेलियन का उद्घाटन भारतीय महावाणिज्य दूतावास के वाणिज्य दूत के. कालीमुथु, ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आरके वर्मा और अन्य निर्यातक सदस्यों की मौजूदगी में किया।
विज्ञापन

इस मौके पर निर्यातकों को संबोधित करते हुए ईपीसीएच के अतिरिक्त कार्यकारी निदेशक राजेश रावत ने बताया कि यह मेला भारतीय निर्यातकों को मध्य-पूर्व के प्रीमियम खरीदारों को अपने अनूठे हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित करने के कई अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन

दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के वाणिज्य दूत के. कालीमुथु ने भारतीय हस्तशिल्प को विश्व बाजारों में लाने और देश से हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ईपीसीएच के निरंतर प्रयासों की सराहना की। सीजीआई ने भारतीय प्रदर्शकों से बातचीत की और यूएई में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए जरूरी मदद की पेशकश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईपीसीएच अध्यक्ष दिलीप बैद ने बताया कि परिषद नियमित तौर पर इंडेक्स फेयर, दुबई, यूएई में भाग लेती है। इससे यूएई के बाजार की विविधता के बारे में जानकारी मिलती है। इंडेक्स दुबई डिजाइन पर आधारित उत्पादों का पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका (डब्ल्यूएएनए) में सबसे बड़ा व्यापार मेला है।
ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आरके वर्मा ने कहा कि अहमदाबाद, करूर, बेंगलुरु, चेन्नई, पानीपत, सहारनपुर, जयपुर, जोधपुर, मुरादाबाद और दिल्ली एनसीआर के प्रदर्शक इंडिया पवेलियन में अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। वो अपने होम डेकोर लाइफस्टाइल, होम टेक्सटाइल, फर्नीचर और एक्सेसरीज के खास उत्पाद, मेले में आ रहे प्रीमियम खरीदारों को दिखा रहे हैं।
हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद देश से हस्तशिल्प के निर्यात को बढ़ावा देने की एक नोडल संस्थान है। यह देश के विभिन्न शिल्प क्लस्टर में होम, लाइफस्टाइल, टेक्सटाइल, फर्नीचर और फैशन ज्वेलरी व एक्सेसरीज उत्पादों को बनाने में लगे लाखों कारीगरों और शिल्पकारों के प्रतिभाशाली हाथों के जादू की ब्रांड छवि बनाती है।

ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आरके वर्मा बताया कि वर्ष 2023-24 के दौरान हस्तशिल्प का निर्यात 32,759 करोड़ रुपये (3,956 मिलियन अमेरिका डॉलर) का हुआ। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान यूएई में होने वाला हस्तशिल्प निर्यात 2049 करोड़ (247 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रहा। जिसमें बीते वर्ष की तुलना में रुपये के संदर्भ में 15.91% और डॉलर के संदर्भ में 12.60% की वृद्धि दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article