{"_id":"69937fc0ac99e468ac0f1f7e","slug":"entered-the-temple-assaulted-the-priest-and-threatened-to-kill-him-bilari-news-c-307-1-smbd1005-106098-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मंदिर में घुसकर पुजारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मंदिर में घुसकर पुजारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी
Tue, 17 Feb 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
मैनाठेर। गांव बघी गोवर्धनपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा के दौरान पुजारी के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम बघी गोवर्धनपुर निवासी पुजारी गोपाल गिरी उर्फ महंत गिरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंदिर में नियमित रूप से पूजा-पाठ और सेवा का कार्य करते हैं आरोप है कि गांव के ही अनिल पुत्र बांके लाल और केशव पुत्र अनिल मंदिर परिसर में पहुंचे और पूजा के दौरान गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना में पुजारी को चोटें आई हैं।शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपित वहां से चले गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी किरन पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।