फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Enraged by Swami Prasad s controversial statement people from religious organizations burnt his effigy

Amroha: स्वामी प्रसाद के विवादित बयान से भड़के धार्मिक संगठन के लोग, सपा नेता के पुतले की निकाली 'शवयात्रा'

Tue, 14 Nov 2023 10:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 Nov 2023 10:41 PM IST
सार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर लोगों ने रोष प्रकट किया। विरोध में उनके पुतले की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर उसे जला दिया।

विज्ञापन
Enraged by Swami Prasad s controversial statement people from religious organizations burnt his effigy
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर में श्री झारखंड महादेव शिव कांवड़ बेड़ा से जुड़े शिवभक्तों ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर रोष प्रकट किया। विरोध में उनके पुतले की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर उसे जला दिया।

विज्ञापन

मंगलवार को झकड़ी अड्डे से सुखदेवी इंटर कॉलेज तक स्वामी प्रसाद मौर्य के पुतले की विरोध में प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर चिता जलाई। कहा कि पूर्व स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा आए दिन सनातन धर्म के खिलाफ अमर्यादित बयान देकर अपनी ओछी मानसिकता का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह व्यक्ति हिंदू धर्म के नाम पर कलंक है। संगठन से शगुन श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिवाली के दिन मां लक्ष्मी पर विवादित बयान देकर सनातन धर्म की भावना का मजाक उड़ाया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राहुल हिंदुस्तानी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। यहां अंकुर प्रजापति, गोलू प्रजापति, शगुन श्रीवास्तव, अभिषेक ठाकुर, निशांत चौहान, वरुण अग्रवाल, आकाश शर्मा, युवराज, गौरी, नंदू सूरज, दयानंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed