फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Enemy property worth Rs 6 crore will be auctioned in Mundhapande Halanangala.

Moradabad News: मूंढापांडे हलानंगला में छह करोड़ की शत्रु संपत्ति होगी नीलाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Enemy property worth Rs 6 crore will be auctioned in Mundhapande Halanangala.
मुरादाबाद। मूंढापांडे ब्लॉक के अंगर्तग हलानंगला की शत्रु संपत्ति नीलाम की जाएगी। जिले में दुकानों और आवासीय संपत्ति छोड़कर 100 करोड़ की संपत्ति का मूल्यांकन किया गया है। अमरोहा जिले की शत्रु संपत्ति का फिर मूल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 194 शत्रु संपत्ति हैं। इनमें बिलारी की 18 शत्रु संपत्तियों की साढ़े छह करो़ड़ में नीलामी हो चुकी है। इस मामले में संबंधित क्रेताओं को जमीनों के कागजात दिए जाएंगे। मूंढापांडे के हला नंगला में छह करोड़ कीमत की जमीन मौजूद है। ग्रामीणों ने बताया कि इस जमीन को छोड़कर कुछ लोग पाकिस्तान चले गए । इसी वजह से शत्रु संपत्ति घोषित की गई। पश्चिमी यूपी एवं उत्तराखंड के पर्यवेक्षक प्रशांत सैनी ने पिछले दिनों शत्रु संपत्तियों का निरीक्षण किया था। बताया कि हला नगला की जमीन की नीलामी के लिए रिपोर्ट दिल्ली भेजी गई है।
विज्ञापन

50 प्रतिशत से अधिक संपत्तियों की हुई जिओ टैगिंग
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीमें आधे से अधिक संपत्ति की जियो टैगिंग कर चुकी है। जिले में 20 करोड़ की जमीनें कृषि के योग्य हैं। इसी प्रकार कांठ क्षेत्र में पांच संपत्तियां हैं। इनमें एक आवासीय भवन पृथ्वीगंज में 7400 वर्गफुट क्षेत्रफल का है। बाकी चार संपत्तियां कृषि योग्य हैं। पांचों संपत्तियों का आकलन एक करोड़ रुपये किया गया है। ठाकुरद्वारा की संपत्तियों का आंकलन किया गया है। शहरी क्षेत्र के सैदपुर खादर में 200 बीघा जमीन हैं। इस जमीन पर एक व्यक्ति ने दावा करते हुए मुकदमा किया है। मौके पर जमीन खाली पड़ी है जो जिला प्रशासन के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधबाजार रेलवे स्टेशन की 19 दुकानें
शत्रु संपत्ति के तहत रेलवे स्टेशन रोड पर 19 दुकानें मौजूद हैं। इसमें आठ दुकानों का जिला प्रशासन वसूलता है लेकिन अन्य दुकानों की फाइल अभी लंबित है। केंद्रीय गृह उप सचिव राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम शहर और देहात की शत्रु संपत्तियों का निरीक्षण कर चुकी है।


अमरोहा की शत्रु संपत्तियों का होगा मूल्यांकन, संभल की नहीं हुई
शत्रु संपत्ति अभिरक्षण कार्यालय लखनऊ के अनुसार अमरोहा में 20 शत्रु संपत्ति है। शीघ्र ही इन संपत्तियों का मूल्यांकन कराया जाएगा। संभल की जमीनों का निरीक्षण नहीं किया गया है। रामपुर की 172 संपत्तियों का मूल्यांकन हो चुका है। इस मामले में गृह मंत्रालय के अधिकारी शीघ्र समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed