फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Enemy property worth Rs 200 crore in Moradabad will be auctioned, Home Ministry did geo tagging

UP: मुरादाबाद में माैजूद 200 करोड़ की शत्रु संपत्ति की होगी नीलामी, केंद्रीय गृह मंत्रालय करवा रहा जीओ टैगिंग

Tue, 09 Sep 2025 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 09 Sep 2025 02:59 AM IST
सार

मुरादाबाद जिले की करीब 200 करोड़ की शत्रु संपत्तियों की ई-नीलामी अब नए सर्किल रेट के आधार पर होगी। अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 194 शत्रु संपत्तियां हैं। इसमें से 80 प्रतिशत की जीओ टैगिंग हो चुकी है। 

विज्ञापन
UP: Enemy property worth Rs 200 crore in Moradabad will be auctioned, Home Ministry did geo tagging
अतिक्रमण हटाते तहसीलदार बिलारी (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद जिले में मौजूद लगभग 200 करोड़ की शत्रु संपत्तियों की ई नीलामी अब नए सर्किल रेट के आधार पर होगी। रविवार को शत्रु संपत्ति से जुड़ी अधिकारियों की टीम ई नीलामी से पहले मूंढापांडे ब्लाॅक के हाला नगला स्थित 1.7 हेक्टेयर जमीन का आकलन कर लखनऊ लौट गई।

विज्ञापन


अब अन्य शत्रु संपत्तियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिले में 194 शत्रु संपत्तियां मौजूद हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर जिले की टीमें 80 प्रतिशत संपत्तियों की जीओ टैगिंग कर चुकी हैं। इनमें  बिलारी क्षेत्र की 18 अचल संपत्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की टीमों ने आकलन किया है कि अचल संपत्तियों की भूमि कृषि योग्य है। केंद्र सरकार के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने बिलारी के छह गाटों की जमीन की ई नीलामी की है। जमीन का सरकारी स्तर पर मूल्यांकन 1.22 करोड़ था लेकिन उनकी ई नीलामी साढ़े करोड़ में पिछले महीने की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि नीलामी के बावजूद अभी शत्रु संपत्ति विभाग की अन्य जमीनों की देखरेख की जा रही है। जिले की संपत्तियों का नए सिरे से मूल्यांकन करने में डेढ़ माह लग जाएंगे।

सैदपुर खादर में 200 बीघा जमीन 
निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी के नजदीक सैदपुर खादर में शत्रु संपत्ति विभाग की 200 बीघा से अधिक क्षेत्रफल की जमीन है। केंद्रीय गृह विभाग के उप सचिव राजेंद्र कुमार ने इस संपत्ति को दो तरफ तारों से घेरने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे। कुछ जमीनों पर कोर्ट में केस भी चल रहा है।

शहर में 19 दुकानें मौजूद 
शत्रु संपत्ति विभाग की बुध बाजार से लेकर रेलवे स्टेशन रोड पर 19 दुकानें हैं। इसके अलावा जीएमडी रोड स्थित कुटिया वाली गली में भी कुछ जमीनें हैं। बुधबाजार की आठ दुकानों का सरकार किराया वसूल करती है लेकिन अन्य दुकानों की फाइल अभी लंबित है।

कांठ क्षेत्र में पांच शत्रु संपत्तियां 
कांठ क्षेत्र में शत्रु संपत्ति विभाग की पांच संपत्तियां हैं। इनमें एक आवासीय भवन पृथ्वीगंज में 7400 वर्गफुट क्षेत्रफल का है, बाकी चार संपत्तियां कृषि योग्य हैं। पांचों संपत्तियों का आकलन नए सर्किल रेट के आधार पर किया जाएगा। ठाकुरद्वारा की संपत्तियों का आकलन भी नहीं किया गया है। कुछ जमीनों पर मुकदमे की सुनवाई चल रही हैं।

शत्रु संपत्तियों की ई नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। अब नए सर्किल रेट के आधार पर जमीनों का मूल्यांकन कर कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार अब ईपीआईएस पोर्टल पर पंजीकरण कर अपना किराया जमा करेंगे। इस मामले में जिलों को शासनादेश भेजे गए हैं।  -प्रशांत कुमार, शत्रु संपत्ति अधिकारी, पश्चिमी यूपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed