फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Enemy properties to be reassessed

Moradabad News: शत्रु संपत्तियों का फिर मूल्यांकन होगा, दिल्ली भेजी जाएगी रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Enemy properties to be reassessed
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिले की शत्रु संपत्तियों का नए सर्किल रेट के आधार पर फिर मूल्यांकन होगा। इस मामले में दिल्ली रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद दिल्ली की एक टीम मौके पर आकर 67 शत्रु संपत्तियों का सर्वे करेगी।
संभावना है कि शत्रु संपत्तियां नीलाम की जाएंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने इस मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग कर एडीएम वित्त युगराज सिंह को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि जिले के राजस्व अधिकारियों ने बिलारी क्षेत्र की 18 अचल संपत्तियों की जांच की थी। इन जमीनों की कीमत पुराने सर्किल रेट के आधार पर करीब 72 लाख आंकी गई। इनमें एक आवासीय भवन पृथ्वीगंज में 7400 वर्गफुट क्षेत्रफल का है। बाकी चार संपत्तियां कृषि योग्य हैं। पांचों संपत्तियों का आंकलन एक करोड़ रुपये किया गया।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के सैदपुर खादर की संपत्तियों का आंकलन नहीं किया गया है। बुद्ध बाजार में शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज आठ दुकानों का किराया जिला प्रशासन वसूल करता है। अन्य 19 दुकानों के किराए का निर्धारण करने के लिए फाइलें दिल्ली भेजी गई हैं। जिले में कुल 194 शत्रु संपत्तियां हैं। इनमें सदर तहसील क्षेत्र की 28 संपत्तियों की जीयो टैगिंग कराई गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डीएम को नए सर्किल रेट के आधार पर मूल्यांकन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। नया सर्किल रेट एक सितंबर से लागू होने वाला है। रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम 67 संपत्तियों का मौके पर सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी। अधिकारियों का मानना है कि भविष्य में शत्रु संपत्तियों की नीलामी की जाएंगी लेकिन इस मामले में अभी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed