फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad The period of deferment is over the administration bulldozer will run in Budh Bazar from today

Moradabad: मोहलत की मियाद खत्म, बुध बाजार में आज से चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

Mon, 31 Oct 2022 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 31 Oct 2022 12:39 AM IST
सार

स्मार्ट सिटी योजना के तहत बुधबाजार में स्मार्ट रोड निर्माण के लिए लगाए गए लाल निशान के बाद से ही व्यापारियों और निगम के बीच खींचतान चल रही है। शनिवार भारी पुलिस बल और कई बुलडोजरों के साथ अधिकारियों की टीम के बुधबाजार पहुंच जाने के बाद से उनकी चिंता और बढ़ गई है। हालांकि व्यापारियों और अधिकारियों से वार्ता के बाद टीम स्वयं अतिक्रमण हटाने के रविवार तक की मोहलत देकर लौट आई थी। 
 

विज्ञापन
Moradabad The period of deferment is over the administration bulldozer will run in Budh Bazar from today
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद की बुधबाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों को नगर निगम से मिली मियाद रविवार को खत्म हो गई। रविवार को कुछ व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के पक्के निर्माण को हथौड़ों से तोड़ते नजर आए। कुछ ने बैनर टांग कर खुद ही निर्माण को तोड़ने का आह्वान किया। इधर समयसीमा समाप्त होने के बाद सोमवार से बुधबाजार में बुलडोजर गरजेगा। इसको लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। वहीं नगर निगम की टीम पूरे दिन सोमवार से सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाने का अनाउंसमेंट करती रही।

विज्ञापन

 

स्मार्ट सिटी योजना के तहत बुधबाजार में स्मार्ट रोड निर्माण के लिए लगाए गए लाल निशान के बाद से ही व्यापारियों और निगम के बीच खींचतान चल रही है। शनिवार भारी पुलिस बल और कई बुलडोजरों के साथ अधिकारियों की टीम के बुधबाजार पहुंच जाने के बाद से उनकी चिंता और बढ़ गई है। हालांकि व्यापारियों और अधिकारियों से वार्ता के बाद टीम स्वयं अतिक्रमण हटाने के रविवार तक की मोहलत देकर लौट आई थी। 

विज्ञापन

 

रविवार को इंपीरियल तिराहे के दोनों तरफ छोटे-बड़े जहां कुछ व्यापारी स्वयं अपनी दुकान के आगे निर्माण को तुड़वाने में जुट गए तो कई दुकान के आगे डाले गए टिन व शेड आदि को खुलवाते और हटाते मिले।  वहीं बाजार के दो बड़े प्रतिष्ठानों पर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का बैनर टंगा दिखाई दिया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि रविवार तक स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अवधि खत्म हो चुकी है। सोमवार को सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए टीम बुलडोजर के साथ पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed