फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Encroachment will be removed from the footpath: Three new foot overbridges will be built in Moradabad

फुटपाथ से हटेगा अतिक्रमण: मुरादाबाद में बनेंगे तीन नए फुट ओवरब्रिज, स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में यह भी हुआ तय

Sun, 04 May 2025 05:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 04 May 2025 05:30 PM IST
सार

मुरादाबाद के स्टेशन रोड, गागन तिराहा और हरथला पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। पीपीपी मॉडल पर बनने वाले यह एफओबी जाम और सड़क हादसों से राहत दिलाने के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुधारेंगे। फुट ओवरब्रिज पर दिव्यांगों के लिए विशेष इंतजाम होंगे और नीचे से सड़क पार करने की सुविधा नहीं रहेगी।

विज्ञापन
Encroachment will be removed from the footpath: Three new foot overbridges will be built in Moradabad
मुरादाबाद में स्मार्ट सिटी की बैठक में अधिकारी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुरादाबाद में तीन स्थानों पर जल्द ही फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनेंगे। इससे न सिर्फ लोगों को जाम से राहत मिलेगी, बल्कि सड़क हादसों में भी कमी आएगी। शनिवार को स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया। स्मार्ट सिटी की ओर से शहर की प्रमुख सड़कों पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसकी शुरुआत स्टेशन रोड से हो रही है।

विज्ञापन


इसी महीने यह फुट ओवरब्रिज बनकर तैयार भी जाएगा। एफओबी बनने से स्टेशन के बाहर एक सड़क से दूसरी सड़क तक जाने के लिए लोगों को पुल के रास्ते ही गुजरना होगा। इस ओवरब्रिज से न सिर्फ यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में सहूलियत मिलेगी, बल्कि सड़क पार करते समय होने वाले हादसे भी रुकेंगे।
विज्ञापन


स्टेशन रोड के अलावा गागन तिराहे और हरथला पर भी फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। बैठक में कहा गया कि इन सड़कों पर भारी ट्रैफिक और पैदल यात्रियों की संख्या को देखते हुए फुट ओवरब्रिज का बनाया जाना जरूरी है। यह सभी एफओबी पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नगर निगम पर वित्तीय बोझ कम पड़ेगा और निजी कंपनियों की भागीदारी से निर्माण कार्य तेजी से पूरा होगा। स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि स्टेशन क्षेत्र, गागन तिराहा और हरथला जैसे व्यस्त इलाकों में फुट ओवरब्रिज बनने से पैदल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर होगी।

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि प्रमुख सड़कों पर हादसे न हों इसके लिए फुट ओवरब्रिज का होना जरूरी है। इससे लोग सुरक्षित तरीके से सड़क को पार कर सकेंगे। साथ ही यातायात भी प्रभावित नहीं होगा। फुट ओवरब्रिज जिन स्थानों पर बनाया जाएगा, वहां ब्रिज के नीचे से दूसरी ओर जाने का विकल्प नहीं होगा। एफओबी पर दिव्यांगों के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

फुटपाथ से हटेगा अतिक्रमण
स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि स्मार्ट सिटी और नगर निगम की जो भी सड़कें हैं, वहां से फुटपाथ से पूरी तरह से अतिक्रमण हटाया जाएगा। साथ ही यहां ग्रीन बेल्ट तैयार की जाएगी। जिससे सड़क पर पूरी तरह से हरियाली नजर आएगी। फुटपाथ पर किसी भी तरह का अतिक्रमण हो, इसके लिए जल्द ही अभियान शुरू होगा। 

करूला नाले का बढ़ाया बजट
करूला नाले का कार्य बरसात से पहले पूरा कराने का भी निर्णय लिया गया है। 49 करोड़ की लागत से नाले का निर्माण कार्य होना था। बैठक में नाले में एसटीपी के निर्माण पर आने वाले अतिरिक्त छह करोड़ रुपये को भी मंजूरी दी गई। अब यह प्रोजेक्ट 49 के बजाय 55 करोड़ की लागत से पूरा होगा।

बाजारों में बनेंगे फीडिंग सेंटर
शहर की महिलाओं को अब बाजारों में बच्चों को फीड कराने में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी ने शहर के मुख्य बाजारों में बेबी फीडिंग रूम बनाए जाने का निर्णय लिया है, जिससे नवजात बच्चों के साथ आने वाली माताओं को अब असुविधा नहीं होगी। यहां महिलाओं की सुरक्षा और गोपनीयता का भी विशेष ख्याल रखा जाएगा। योजना के तहत शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ऐसे सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

कार्य में लापरवाही पर लगाया जुर्माना
स्मार्ट सिटी के तहत शहर की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्मार्ट सिटी ने विद्युत विभाग को स्काडा प्रोजेक्ट का कार्य सौंपा था। करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट से शहर में 24 घंटे बिजली की सेवा सुनिश्चित करने का कार्य होना था। 2023 के अंत तक इस प्रोजेक्ट का कार्य पूरा होना था, लेकिन अब तक कार्य पूरा नहीं हुआ। इसके लिए कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया है।

जल्द शुरू होगी पार्किंग की सुविधा
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनाए गए ई-कियोस्क और कॉमन फैसिलिटी ब्रास फरनेस सेंटर को जल्द शुरू कराए जाने का निर्णय लिया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं को जल्द शुरू किया जाए। स्मार्ट सिटी की ओर से पार्किंग की सुविधा को भी जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया। सीईओ दिव्यांशु पटेल ने आश्वस्त किया कि इसी महीने से पार्किंग की सुविधा पांच मुख्य स्थानों पर शुरू हो जाएगी।

बोर्ड में शामिल हुए एमडीए उपाध्यक्ष
स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने की। इसमें स्मार्ट सिटी के सीईओ नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, एडिश्नल सीईओ अतुल कुमार, जनरल मैनेजर तकनीकी एके मित्तल, टाउन कंट्री प्लानिंग विवेक भास्कर शामिल हुए। बैठक में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह को बोर्ड में शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed