फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Encounter in Moradabad: Child kidnapped for ransom recovered in five hours, two accused injured in firing

मुरादाबाद में मुठभेड़: फिरौती के लिए अगवा किया गया बच्चा 12 घंटे में बरामद, गोली लगने से दो बदमाश घायल

Sun, 06 Aug 2023 11:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 06 Aug 2023 11:42 AM IST
सार

पुलिस को जांच में आरोपियों की लोकेशन बिलारी में मिली। जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों गोली लगने से जख्मी हो गए। 

विज्ञापन
Encounter in Moradabad: Child kidnapped for ransom recovered in five hours, two accused injured in firing
मुरादाबाद के अस्पताल में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के बुद्धि विहार कॉलोनी से शनिवार शाम 6:30 बजे अगवा किए गए सात साल के वैदिक गुप्ता को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया। रविवार सुबह 6:30 बजे बिलारी क्षेत्र में पुलिस ने दोनों अपहर्ताओं को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए अपहर्ताओं के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन


बिलारी थाने के दरोगा अनुज कुमार भी घायल हुए हैं। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि गिरफ्त में आने वालों में वैदिक का पड़ोसी 22 वर्षीय अंकुश शर्मा और सिविल लाइंस में नवीन नगर निवासी अंकुश का साथी शशांक मेहता उर्फ विक्की (35) हैं। दोनों कार चालक हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती इन दोनों ने पूछताछ में बताया है कि 40 लाख रुपये की फिरौती के लिए वैदिक का अपहरण किया था। निजी टेलीकॉम कंपनी में टेक्नीशियन वैदिक के पिता नवनीत गुप्ता को फोन करके इस रकम की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्यंस स्कूल में कक्षा दो में पढ़ने वाले वैदिक को इन दोनों ने शनिवार शाम उस समय अगवा किया था जब वह सेक्टर 9-बी में अपने घर के बाहर कॉलोनी की रोड पर साइकिल चला रहा था। सफेद रंग की वैगनआर कार से आए अंकुश और शशांक साइकिल गिराकर उसे जबरन कार में डालकर ले गए थे।

तलाश में जुटी थीं पांच टीमें

शहर की पॉश कॉलोनी में घर से कुछ दूरी पर साइकिल चला रहे सात साल के मासूम के सरेशाम अपहरण की वारदात ने पुलिस के होश उड़ा दिए थे। कांवड़ यात्रा के लिए बरती जा रही अतिरिक्त सावधानी और पुलिस की मुस्तैदी के बीच सात साल के वैदिक को कार में खींचकर ले जाने की घटना सिस्टम के लिए बड़ी चुनौती थी।

जल्द से जल्द बदमाशों तक पहुंचने और बच्चे को सकुशल बचाने के लिए एसएसपी हेमराज मीना ने पांच टीमें गठित की थीं। करीब 12 घंटे में ही पुलिस को कामयाबी मिल जाने पर एसएसपी ने टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

अपहरणकर्ता ने तीन बार की थी कॉल, मांगी थी 40 लाख की फिरौती

मुरादाबाद। बच्चे अपहरण करीब एक घंटे बाद ही पिता नवनीत गुप्ता के पास अपहर्ता की पहली कॉल आई। करीब 25 सेकेंड के कॉल में आरोपी ने कहा कि बच्चा उसके कब्जे में है। पुलिस को सूचना देंगे तो बच्चे से हाथ धो बैठोगे। आगे सुबह बात करने को कहकर फोन काट दिया।

इसके बाद दोबारा कॉल करके आरोपी ने नवनीत की बात उसके बेटे से भी कराई ताकि उसे अपहरण का यकीन हो सके। इस दौरान भी आरोपी ने फिरौती के संबंध में कुछ नहीं कहा। देर रात आरोपी ने नवनीत गुप्ता के पास तीसरी बार कॉल किया और बच्चे को सकुशल वापस करने के बदले 40 लाख की फिरौती मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed