{"_id":"650e73ecc44a8b2346032837","slug":"encounter-in-moradabad-accused-of-robbing-government-employee-shot-criminal-caught-after-six-days-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में मुठभेड़: सरकारी कर्मचारी से लाखों की लूट करने के आरोपी को लगी गोली, छह दिन बाद पकड़ा गया बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में मुठभेड़: सरकारी कर्मचारी से लाखों की लूट करने के आरोपी को लगी गोली, छह दिन बाद पकड़ा गया बदमाश
Sat, 23 Sep 2023 10:43 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 23 Sep 2023 10:43 AM IST
सार
कांठ इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगी है। पुलिस उसके दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है। फायरिंग के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया है। एसएसपी ने घायल आरोपी से पूछताछ की है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद पुलिस ने लूट मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है। आरोपी के पांव में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेल टैक्स विभाग के स्टेनो लोकेंद्र कुमार निवासी काजीपुरा से 16 सितंबर की रात चार लाख रुपये की लूट कर ली गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने छह दिन बाद मुठभेड़ के दौरान नामजद बदमाश फरमान उर्फ फम्मा पुत्र नजाकत निवासी मोहल्ला विद्दाशाह कस्बा उमरी कलां थाना कांठ को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
इसमें सिपाही आकाश भी गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस घटना में शामिल दो अन्य आरोपी मुदस्सिर फारुकी और साहिल पुत्र सादिक की तलाश कर रही है। इससे पहले 19 सितंबर को रामपुर के स्वार पुलिस की धनौरी गांव में पशु तस्करों के साथ मुठभेड़ हुई थी।
विज्ञापन
इसमें एक आरोपी गोली लगने से जख्मी हो गया जबकि उसके तीन साथ मौके से फरार हो गए थे। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि फाजलपुर तिराहे पर कुछ संदिग्ध एक पशु को लेकर खड़े हैं और आशंका है कि उसका वध किया जाएगा।
उप निरीक्षक राहुल यादव व मुकेश सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, नितिन कुमार, अंकुल कुमार, अमित कुमार और धर्मेन्द्र ने पहुंचकर मौके की घेराबंदी की। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई।