{"_id":"612b5bda8ebc3e79ea2d98b6","slug":"encounter-between-police-and-miscreants-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश और सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश और सिपाही घायल
Sun, 29 Aug 2021 03:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 29 Aug 2021 03:35 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश और सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में लूट और चोरी की घटनाएं अंजाम दे रहे गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। एक सिपाही के हाथ को गोली छूती हुई निकल गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश की टांग में गोली लगी है। तीन बदमाश मौके से भाग गए।
हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने कॉबिंग के दौरान एक बदमाश पकड़ लिया। जबकि दो की तलाश की जा रही है। रविवार सुबह 11 बजे करीब असमोली थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि दो बाइकों पर सवार चार लोग घूम रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि पुलिस हजरतनगर गढ़ी थाना इलाके के गांव शकरपुर सोत के नजदीक पहुंची तो दो बाइकों पर सवार चार लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को आता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें थाने में तैनात सिपाही विकास दीक्षित के हाथ को छूती हुई गोली निकल गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश की टांग में गोली लगी। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया। अन्य तीन बदमाश भाग गए। पकड़े गए बदमाश ने अपनी पहचान मुरादाबाद के थाना भोजपुर अंतर्गत पीपलसाना निवासी नाजिम के रूप में कराई।
साथ ही असमोली थाना क्षेत्र में दो और हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में एक घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार भागे हुए बदमाशों में से जुबैर नाम का बदमाश हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने कॉबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।