फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Empty goods train engine derailed in Hapur, rail operations disrupted

हापुड़ में मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, रेल संचालन बाधित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Empty goods train engine derailed in Hapur, rail operations disrupted
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के हापुड़ यार्ड में शनिवार शाम करीब पौने चार बजे खाली मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। जिससे मुरादाबाद- दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए और एआरटी के जरिए इंजन को दोबारा पटरी पर चढ़वाया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद रेल संचालन बहाल हो सका।
विज्ञापन

हादसा शनिवार शाम पौने चार बजे हापुड़ यार्ड में हुआ। उस वक्त मालगाड़ी खुर्जा जा रही थी। हादसे के बाद के अप लाइन के साथ ही मुरादाबाद दिल्ली रेल लाइन पर संचालन रोक दिया गया। इस दौरान डिब्रूगढ़ राजधानी, आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण, मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति, आला हजरत, सदभावना एक्सप्रेस को बीच में ही रोक दिया गया था। सूचना मिलने पर मुरादाबाद से एआरटी को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन

रेल अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे बाद रेल संचालन बहाल हो गया। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि हापुड़ में खाली मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया था। तुरंत मुरादाबाद से दुर्घटना राहत गाड़ी(एआरटी) मौके पर भेज दी गई थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed