फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Employees agree to the assurance of DIOS, there is no solution to the issue of whitewashing

Moradabad News: डीआईओएस के आश्वासन पर कर्मचारी माने, पुताई के मुद्दे का समाधान नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Employees agree to the assurance of DIOS, there is no solution to the issue of whitewashing
मुरादाबाद। डीआईओएस द्वारा कर्मचारी से अभद्रता के मामले में अधिकारी के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हो गए हैैं। उन्होंने आपसी सुलह का हवाला देकर शुक्रवार को कार्यालय में विधिवत काम किया। वहीं रंगाई-पुताई के मुद्दे का समाधान नहीं हो पाया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अब भी अपने खर्च से रंगाई-पुताई करानी पड़ रही है। डीआईओएस डॉ. अरुण दुबे इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। बृहस्पतिवार को पुताई के खर्च को लेकर ही अधिकारी व कर्मचारी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद डीआईओएस पर अभद्रता का आरोप लगाकर कर्मचारी कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए थे। डीआईओएस द्वारा मान-मनाैव्वल के बाद मामला सुलझा, लेकिन कर्मियों ने साफ कहा कि संबंधित साथी पर कार्रवाई हुई तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

वहीं यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष सैयद आसिफ हसन ने कहा कि डीआईओएस के यह कहने पकि घर का मामला है, घर में सुलझाएंगे तो सभी शांत हो गए। कर्मचारियों ने उनकी बात का सम्मान रखा है, लेकिन दोबारा अभद्रता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर को होने वाले डीएम के निरीक्षण से पहले कर्मचारी अपने खर्च पर कार्यालय की रंगाई-पुताई करा रहे हैं। सभी 17 कर्मचारी इसमें योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed