फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Employee Rajesh Kumar arrested for making video by hiding mobile in ladies toilet of KGK College

'डर्टी पिक्चर' का कैमरामैन अरेस्ट: मोबाइल में मिले महिला टॉयलेट के Video, बोला- हां बनाए पर वायरल नहीं किए

Sun, 20 Nov 2022 05:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Nov 2022 05:39 PM IST
सार

सीओ ने बताया कि शनिवार को आरोपी राजेश कुमार का मोबाइल चेक किया गया। उसमें तीन चार वीडियो मिले हैं। उनका कहना है कि वीडियो टॉयलेट के हैं।

विज्ञापन
Employee Rajesh Kumar arrested for making video by hiding mobile in ladies toilet of KGK College
वीडियो बनाने वाला आरोपी राजेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केजीके कॉलेज के महिला टॉयलेट में मोबाइल छिपाकर वीडियो बनाने वाले कर्मचारी राजेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने अश्लील वीडियो बनाने के मकसद से ही मोबाइल छिपाया था। पुलिस ने उसके मोबाइल को चेक किया। जिसमें टॉयलेट के कई वीडियो मिले हैं। पुलिस का दावा है कि मोबाइल में केवल टॉयलेट की वीडियो हैं। उसमें किसी टीचर या छात्रा की रिकॉर्डिंग नहीं है।

विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि मझोला थाने में केजीके कॉलेज की प्रोफेसर ने 15 नवंबर नवंबर को दान सहाय की मिलक निवासी राजेश कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ग (महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाना) की धारा में केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि 10 नवंबर को दोपहर बाद करीब पौने चार बजे वह महिला टॉयलेट में गईं थीं। उस वक्त टॉयलेट से कर्मचारी राजेश कुमार निकल रहा था। उन्होंने टायलेट में जाकर देखा तो एक मोबाइल मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद मोबाइल राजेश कुमार का था। मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग हो रही थी। इसके बाद आरोपी राजेश भाग गया था। महिला प्रोफेसर ने आरोप लगाया कि आरोपी राजेश कुमार मोबाइल को टॉयलेट में छिपाकर टीचर और छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।

विज्ञापन

शुक्रवार को प्राचार्य सुनील चौधरी ने आरोपी राजेश कुमार को निलंबित कर दिया था। शुक्रवार रात मझोला पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने टीचर और छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाने के मकसद से मोबाइल टॉयलेट में मोबाइल रखा था। 

सीओ ने बताया कि शनिवार को आरोपी राजेश कुमार का मोबाइल चेक किया गया। उसमें तीन चार वीडियो मिले हैं। उनका कहना है कि वीडियो टॉयलेट के हैं। उनमें महिला दिखाई नहीं दे रही है। जांच में ये भी साफ हो गया है कि वीडियो वायरल नहीं किया गया है। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed