फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   employee beaten up in Mundhapande's CHC

मूंढापांडे के सीएचसी में कर्मचारी को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
employee beaten up in Mundhapande's CHC
मुरादाबाद। मूंढापांडे के सीएचसी में तैनात कर्मचारी ने साथी कर्मचारी और प्रभारी पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसके सिर में पत्थर से हमलाकर लहूलुहान कर दिया है। घायल ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे स्थित सीएचसी में तैनात ब्लाक लेखा प्रबंधक ज्ञानचंद्र मौर्य ने मूंढापांडे थाने में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर वह पेमेंट से संबंधित प्रोपोजल पर हस्ताक्षर कराने के लिए डाक्टर नरेंद्र कुमार के पास गए थे। यहां पीएलपीएम के पद पर तैनात मोहम्मद जीशान मौजूद थे। आरोप है कि डाक्टर और जीशान ने मौर्य से कहा कि उन्होंने एक एएनएम के वेतन भुगतान की शिकायत की है। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। ज्ञान चंद्र मौर्य ने आरोप लगाया है कि उसने गाली गलौच का विरोध किया तो जिशान ने उसके सिर में पत्थर मारकर घायल कर दिया। डा. नरेंद्र कुमार ने ज्ञान चंद्र मौच के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि ज्ञानचंद्र मौर्य की ओर से पहले गलौच की गई थी। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि घायल लेखा प्रबंधक का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed