फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Emphasis was placed on strengthening the unity and organization of society.

Moradabad News: समाज की एकता और संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Emphasis was placed on strengthening the unity and organization of society.
ठाकुरद्वारा। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भारत ने रविवार को नगर के मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती स्थित धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि बरेली से आए ऋषिपाल सिंह एडवोकेट ने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने वाल्मीकि समाज की एकता और उसके शिक्षित होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा के बिना संभव नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष चौधरी और संचालन जिलाध्यक्ष आशु वाल्मीकि ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रोहित चंदेल ने कहा कि कुछ लोग संगठन के आसमानी ध्वज के बारे में भ्रम फैला रहे हैं जबकि वाल्मीकि समाज के पूर्वजों और धर्म गुरुओं ने आसमानी ध्वज को ही अपनाया है। समाज का ध्वज आसमानी ही है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज का देश के विकास में बहुत योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के लोग अब हर क्षेत्र में तरक्की कर रहे हैं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रजनेश कुमार, अमन सम्राट, अंकित भील, अनुज वाल्मीकि, ओमकार भारती, राकेश हमराही, रोहित सरकार व आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed