फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Emphasis placed on strengthening the PDA during the meeting.

Moradabad News: पीडीए की बैठक में सपा की मजबूती पर दिया जोर

Thu, 17 Sep 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 17 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on strengthening the PDA during the meeting.
बिलारी। नगर में सपा कैंप कार्यालय पर पीडीए की बैठक में सपा की मजबूती पर जोर दिया गया। इस दौरान बिलारी आए सपा के प्रदेश सचिव पूरनमल प्रजापति का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

सपा के प्रदेश सचिव पूरनमल प्रजापति का पहले तो बिलारी विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर और उसके बाद सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान बिलारी नगर के अलावा ग्राम संदलपुर, मुंडिया जैन, जिगनिया और सोनकपुर में हुई पीडीए की बैठकों में सपा के प्रदेश सचिव ने ग्रामीणों से संवाद कर सपा संगठन को मजबूत बनाने और सपा की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सपा सही मायने में ऐसी पार्टी है जो सभी जाति वर्गों को साथ लेकर चल रही है। वक्ताओं ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी।

बैठक में सपा के प्रदेश सचिव के अलावा स्थानीय सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान, लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उसमान, रमाकांत सैनी, राजवीर प्रजापति, चिराग अग्रवाल,मुनेश यादव, शिशुपाल यादव,दीपक जाटव, कौशल किशोर प्रजापति, किशनलाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed