फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Emphasis on fair stall allocation, buying and selling will be banned

Moradabad News: निष्पक्ष स्टॉल आवंटन पर जोर, खरीद-फरोख्त पर लगेगी रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on fair stall allocation, buying and selling will be banned
मुरादाबाद। एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन की पहली बोर्ड बैठक में नोएडा में होने वाले अक्तूबर फेयर के लिए स्टॉल आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने और स्टॉलों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


रामपुर रोड स्थित होटल क्लार्क इन में शनिवार को आयोजित बैठक की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ हुई। एसोसिएशन के चेयरमैन अनूप शंखधार ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। महासचिव विशाल अग्रवाल ने एसोसिएशन के गठन के उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नोएडा में लगने वाले अक्तूबर फेयर में स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि फेयर में स्टॉलों की किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त नहीं होने दी जाएगी। बैठक में जल्द ही एसोसिएशन का अधिष्ठापन समारोह आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। सीओए चुनावों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने नेक्स्ट जेनरेशन और युवा उद्यमियों को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने का प्रस्ताव भी रखा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष रजत सिंघल, वाइस चेयरमैन नदीम खान, जॉइंट सेक्रेटरी नबील अहमद, डायरेक्टर हरविंदर सिंह, शौकत काजी, मोहम्मद नाजिम, शरीक सिद्दीकी, इमरान अहमद, संजीव अग्रवाल और ऋषभ सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed