फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Embracing forgiveness along with tolerance brings peace to life: Acharya Bhadrabahu Sagar.

सहनशीलता के साथ क्षमा अपनाने से जीवन में आती है शांति: आचार्य भद्रबाहु सागर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Embracing forgiveness along with tolerance brings peace to life: Acharya Bhadrabahu Sagar.
मुरादाबाद। पर्यूषण महापर्व के तहत रामगंगा विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को उत्तम क्षमा धर्म की आराधना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। सुबह भगवान श्रीजी का प्रथम अभिषेक और शांतिधारा विधि-विधान से हुई। इसके बाद विधानाचार्य राजकुमार जैन पंडित ने पूजा विधान कराया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर भगवान की आराधना की।
विज्ञापन

मंदिर में विराजमान आचार्य भद्रबाहु सागर ने उत्तम क्षमा धर्म के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि क्षमा दस धर्मों में सबसे पहले आता है। इसे जीवन में आत्मसात करना चाहिए। क्षमा कोई वस्तु नहीं है, जिसे खरीदा जा सके। इसे हृदय से धारण करना पड़ता है। मनुष्य को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए हृदय को कोमल और निर्मल बनाने का प्रयास करना चाहिए। सहनशीलता के साथ क्षमा का भाव अपनाने से जीवन में शांति आती है और हृदय कमल की तरह खिल उठता है।
विज्ञापन


पूजा विधान के दौरान मंडल पर मुख्य कलश की स्थापना की गई। अन्य कलश, अखंड ज्योति और शास्त्र जी को भी विधि-विधान से विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। शाम सात बजे संगीत के साथ भगवान की आरती हुई। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए आरती में शामिल हुए। मंदिर परिसर भक्तों की भक्ति और जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष संदीप जैन, मंत्री नीरज जैन, उपाध्यक्ष सजल जैन, कोषाध्यक्ष विकास जैन, सर्वोदय जैन, राहुल जैन, संजू जैन, प्रवेश जैन, महिला अध्यक्ष सुषमा जैन, उप मंत्री श्रुति जैन, कोषाध्यक्ष रीमा जैन, उषा जैन, रजनी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed