{"_id":"6ada79c2aa086e76b2012b45","slug":"electronics-market-shines-before-diwalihope-for-business-worth-rs-30-crore-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-1021868-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दिवाली से पहले चमका इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार...30 करोड़ के कारोबार की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दिवाली से पहले चमका इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार...30 करोड़ के कारोबार की आस
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिवाली नजदीक आते ही इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों में एलईडी, टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन के नए मॉडल सज गए हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारी कैशबैक, मुफ्त गिफ्ट और कॉम्बो पैक के ऑफर दे रहे हैं। धनतेरस पर खरीदारी की तैयारी कर रहे लोग अभी से कीमतों की जानकारी लेने के साथ पसंदीदा सामान की बुकिंग करा रहे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस दिवाली इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार होगा।
दिल्ली रोड, बुध बाजार, कांठ रोड और जीएमडी रोड समेत शहर के प्रमुख बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक्स की करीब 130 दुकानें हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ दुकानदारों को ग्राहकों की आवाजाही और बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। जीएमडी रोड स्थित नेशनल ट्रेडिंग सेंटर के पार्टनर आदित्य गोयल ने बताया कि सामान्य दिनों में जिले के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों का कुल कारोबार औसतन 15 करोड़ रुपये महीने का रहता है। जिस तरीके से दुकानों पर ग्राहक आकर पूछताछ कर रहे हैं। उसके हिसाब से देखा जाए तो दिवाली पर जिले का इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार करीब 30 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। दिल्ली रोड स्थित राधाकृष्ण इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक मयंक गुप्ता ने बताया कि धनतेरस पर खरीदारी के लिए एलईडी, टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन की कीमतों को लेकर सबसे ज्यादा पूछताछ हो रही है।
00
80 हजार रुपये तक के कॉम्बो पैक, 26 प्रतिशत तक कैशबैक
-कटघर स्थित आरके डिस्ट्रीब्यूटर के संचालक आशीष सिंघल ने बताया कि ग्राहकों के लिए टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव और एसी जैसे उत्पादों के कॉम्बो पैक उपलब्ध हैं। इनकी कीमत करीब 80 हजार रुपये तक है। अलग-अलग उत्पादों पर 26 प्रतिशत तक कैशबैक और एलईडी समेत अन्य सामान पर 30 प्रतिशत तक छूट के ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
00
बड़ी एलईडी खरीदने पर 32 इंच की टीवी मुफ्त
-जीएमडी रोड स्थित नेशनल ट्रेडिंग सेंटर के पार्टनर आदित्य गोयल ने बताया कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खरीदारी पर गिफ्ट दिए जा रहे हैं। 20 हजार रुपये से अधिक की खरीदारी पर एक और 50 हजार रुपये से अधिक की खरीदारी पर दो गिफ्ट देने के ऑफर हैं। कुछ योजनाओं के तहत 75 से 80 इंच की बड़ी एलईडी खरीदने पर 32 इंच की एलईडी मुफ्त दी जा रही है। अलग-अलग उत्पादों पर अधिकतम करीब 30 प्रतिशत तक छूट भी उपलब्ध है।