फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   electricty vigillance team raid in moradabad

रेड : कटघर में बिजली चोरी के 69 मामले पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
electricty vigillance team raid in moradabad
मुरादाबाद। शहर में बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को भी शहर के तृतीय विद्युत वितरण खंड में बिजली चोरी के 69 मामले पकड़े गए हैं। ये सभी मीटर बाईपास और कटिया कनेक्शन से बिजली चोरी कर रहे थे। जबकि दो घरों में तो मीटर ही नहीं था और बिजली की सप्लाई लगातार हो रही थी।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे कटघर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापा मारा। इसमें मुख्य रूप से सीतापुरी और पीतलबस्ती बिजलीघर से जुड़े हुए हाई लाइन लॉस वाले फीडरों पर अभियान चलाया गया। पीर का बाजार, मियां कालोनी, रहमतनगर, गलशहीद, बकरी का हाता आदि फीडरों पर विद्युत चोरी के कुल 69 मामले पकड़े गए। इस दौरान विद्युत विभाग की टीम को हल्की नोक झोंक का सामना भी करना पड़ा। कटघर थाने की पुलिस को साथ लेकर विभाग ने चेकिंग कि इसलिए काम में बाधा नहीं आई। गलशहीद में पांच, बकरी का हाता में 26 और पीतलनगरी में 19 घरों में बिजली चोरी पाई गई। इसके अलावा सीतापुरी क्षेत्र के रहमतनगर और पीर का बाजार में भी 19 घरों में चोरी पकड़ी गई। विभाग ने सभी पर जुर्माना लगाया है और एफआईआर दर्ज कराई है। चेकिंग के दौरान एसडीओ राजवीर कटारिया, एसडीओ बृजेश कुमार, जेई यश कुमार, अतुल कुमार समेत लाइन स्टाफ और कटघर थाने से पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed