{"_id":"68829a52aa84dfbf0806c41e","slug":"electricity-workers-reached-meerut-to-protest-suspension-surrounded-shakti-bhawan-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-694164-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: निलंबन के विरोध में मेरठ पहुंचे विद्युतकर्मी, शक्ति भवन घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: निलंबन के विरोध में मेरठ पहुंचे विद्युतकर्मी, शक्ति भवन घेरा
विज्ञापन
मुरादाबाद। जोन में मुख्य अभियंता से अवर अभियंता तक के निलंबन, फेसियल अटेंडेंस के नाम पर वेतन रोके जाने और विभागीय कनेक्शन पर मीटर लगाए जाने के विरोध में विद्युत कर्मी मेरठ पहुंचे। वहां उन्होंने बृहस्पतिवार को पीवीवीएनएल का मुख्यालय शक्ति भवन घेरा और नारेबाजी की। संयुक्त संघर्ष समिति, पॉवर ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया।
ऊर्जा मंत्री के बयान पर संघर्ष समिति ने कहा कि बिजली महकमा जनसेवा के लिए है। इसका निजीकरण क्यों किया जा रहा है। बिजली कर्मियों ने कहा कि मात्र 10 मिनट के लिए बिजली जाने पर बिना किसी जांच के जूनियर इंजीनियर से मुख्य अभियंता तक को निलंबित किया जाना गलत है। निलंबन के आदेश निरस्त किए जाएं।
फेसियल अटेंडेंस के नाम पर हजारों बिजली कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। रुका वेतन जारी किया जाए। बिजली कर्मियों के निवास पर स्मार्ट मीटर लगाना बंद किया जाए। प्रबंध निदेशक ईशा दुहन और संगठनों के बीच वार्ता हुई। एमडी के आश्वासन के बाद विरोधसभा स्थगित कर दी गई। संघर्ष समिति ने कहा कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विरोध सभा में संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सीपी सिंह, कृष्णा सारस्वत, निखिल कुमार, एसएन बंसल, यूसी वर्मा, बीबी गुप्ता, आलोक त्रिपाठी, प्रगति राजपूत, धीरेंद्र कुमार, प्रणव चौधरी, दीपक कुमार, अश्वनी कुमार, अरविंद बिंद, कवितेंद्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे।