फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity went off in the old city, people suffered in the heat

Moradabad News: पुराने शहर में गुल रही बिजली, गर्मी में बेहाल हुए लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity went off in the old city, people suffered in the heat
मुरादाबाद। पुराने शहर में रविवार को बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। 39 डिग्री तापमान और उमस भरी गर्मी के बीच कटघर, सीतापुरी, टाउनहॉल, गुरहट्टी, गुलाबबाड़ी और लाइनपार के हजारों लोग घंटों बिजली कटौती से बेहाल रहे। कई इलाकों में चार घंटे तक सप्लाई ठप रही, जबकि दिनभर ट्रिपिंग ने लोगों का चैन छीन लिया।
विज्ञापन




टाउनहॉल बिजलीघर से जुड़े पारकर रोड और कोर्ट रोड क्षेत्र में शनिवार रात से रविवार सुबह तक बिजली गुल रही। रातभर पंखे बंद रहने से लोग सो नहीं सके। सुबह पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो गई। मोटर नहीं चल पाने से घरों की टंकियां खाली रहीं और इनवर्टर जवाब दे गए। लोगों ने बिजलीघर के नंबरों पर लगातार फोन मिलाए, लेकिन सप्लाई बहाल नहीं हुई।
विज्ञापन

शिवपुरी बिजलीघर की लाइन में फॉल्ट ने कटघर और गुलाबबाड़ी क्षेत्र की परेशानी और बढ़ा दी। शाम चार बजे से रात आठ बजे तक बिजली गायब रही। दस सराय और सीतापुरी के लोगों को भी चार घंटे तक उमस और अंधेरे में रहना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार गर्मी में यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनपार में मंडी समिति बिजलीघर से जुड़े इलाकों में मेंटिनेंस के नाम पर करीब तीन घंटे कटौती की गई। सुबह 10 से 12 बजे तक और दोपहर में फिर बिजली बंद होने से लोग परेशान रहे। दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का काम भी प्रभावित हुआ। मुगलपुरा थाना क्षेत्र और गांधीनगर में झुके बिजली के खंभे नई चिंता बने हुए हैं। आंधी-बारिश के बाद से खंभे टेढ़े पड़े हैं, जिससे रोज फॉल्ट हो रहे हैं और हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद विभाग ने ध्यान नहीं दिया। एसई प्रशांत कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, जल्द समाधान कराया जाएगा।


स्टाफ कम होने से देर से ठीक हो रहे फॉल्ट
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष मो. आजम का कहना है कि वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई है। अधिकारियों ने मुरादाबाद शहर से 36 लाइन स्टाफ कम कर दिए हैं। इसके कारण 33केवी और 11केवी लाइनों के फॉल्ट को ठीक करने के लिए स्टाफ की किल्लत हो गई है। बड़ी लाइनों में फॉल्ट होने पर उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed