{"_id":"6a6d15af987b3a649f0b0bb6","slug":"electricity-utility-finally-wakes-up-transformers-fenced-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-960284-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आखिरकार जागा विद्युत निगम, ट्रांसफार्मरों की हुई फेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आखिरकार जागा विद्युत निगम, ट्रांसफार्मरों की हुई फेंसिंग
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के चौक चौराहों और सड़कों के किनारे रखे खुले ट्रांसफार्मरों पर आखिरकार विद्युत निगम जाग गया है। शुक्रवार को कई स्थानों पर इन ट्रांसफार्मरों को लकड़ी की जाली लगाकर बैरिकेड किया गया। दिल्ली रोड, मिलन विहार, गलशहीद इलाके में ट्रांसफार्मरों को कवर किया गया है। इन स्थानों से होकर शहर के प्रसिद्ध शिवालयों तक रास्ता जाता है।
अमर उजाला ने इस मुद्दे पर लगातार खबरें प्रकाशित कर विद्युत निगम का ध्यान खींचा। इसके बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लेकर विद्युत निगम को ट्रांसफार्मरों व खंभों को कवर करने के निर्देश दिए। गांधीनगर, दिल्ली रोड, प्रिंस रोड, नागफनी थाने के पास, मिलन विहार, जयंतीपुर शिवपुरी समेत विभिन्न इलाकों में खुले में रखे ट्रांसफार्मर लोगों के लिए खतरा बने गए थे। जयंतीपुर शिवपुरी में दो लोगों की करंट लगने से मौत भी हो चुकी है। अधीक्षण अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग कर दी गई है। कई स्थानों पर कार्य चल रहा है, शनिवार को ट्रांसफार्मर कवर हो जाएंगे।