फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Electricity department will underground power lines at 73 places

मुरादाबाद : 73 स्थानों पर विद्युत लाइनों को भूमिगत करेगा बिजली विभाग

Mon, 13 Sep 2021 04:31 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 13 Sep 2021 04:31 PM IST
सार

 शहर में होने वाले विकास कार्यों में विद्युत लाइनों के कारण बाधा न आए इसके लिए विद्युत विभाग बिजली की लाइनों को भूमिगत करेगा। इसमें आवास विकास, बुद्धि विहार, लालबाग, रामेश्वर कालोनी, मानसरोवर कालोनी, मिलन विहार गागन समेत 73 स्थानों को चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
Moradabad: Electricity department will underground power lines at 73 places
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

 रीवेंप योजना के अंतर्गत शहर में विद्युत तारों को भूमिगत करने के लिए सर्वे किया गया है। इसमें आवास विकास, बुद्धि विहार, लालबाग, रामेश्वर कालोनी, मानसरोवर कालोनी, मिलन विहार गागन समेत 73 स्थानों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


अधिकांश इलाकों में विद्युत तारों का जाल बेतरतीब फैला हुआ है। हाइटेंशन लाइनों के नीचे लोगों ने मकान बना रखे हैं। विकास कार्यों के बाद सड़क उठने से विद्युत लाइनें कापी नीचे आ गई हैं। इससे मिलन विहार, पीतलबस्ती जैसे इलाकों में लोगों को करंट भी लग चुका है। वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों में भी विद्युत लाइनों के कारण बाधा आई है। गोविंदनगर फुट ओवरब्रिज और सोनकपुर ओवरब्रिज का काम कई महीने विद्युत लाइनों के कारण रुका रहा।
विज्ञापन


ऐसे में इन लाइनों के भूमिगत होने से शहर के लोगों को काफी सुविधा होगी। हालांकि इस कार्य में अभी तकरीबन पांच वर्ष का समय लगेगा। केंद्र सरकार विद्युत वितरण प्रणाली का कायाकल्प करने के उद्देश्य से रीवेंप योजना लाई है। इसी के तहत शहर में यह सर्वे कराया गया है। इस योजना का कुल बजट तकरीबन 150 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि 33 केवी, 11 केवी और एलटी लाइनों के लिए भूमिगत प्रणाली शुरू होने के बाद शहर में लाइन लॉस भी काफी कम हो जाएगा। इससे विभाग को राजस्व में लाभ होगा तो वहीं उपभोक्ताओं को अच्छी बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed