फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity Corporation will give interest rebate to three lakh consumers

Moradabad News: तीन लाख उपभोक्ताओं को ब्याज में छूट देगा विद्युत निगम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation will give interest rebate to three lakh consumers
मुरादाबाद। जिले में तीन लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने सितंबर 2024 या उससे पहले से बिजली का बिल जमा नहीं किया है, इन उपभोक्ताओं को विद्युत निगम ने बकायेदार की श्रेणी में रखा है। अब ऐसे उपभोक्ताओं को बकाया बिल पर एक मुश्त समाधान योजना के तहत छूट दी जा रही है। इसके आवेदन 15 दिसंबर से शुरू होंगे।
विज्ञापन

इसे लेकर मंगलवार को मुख्य अभियंता अरविंद कुमार बंसल ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि योजना के तीन चरण हैं, जो उपभोक्ता पहले आवेदन कराएंगे उन्हें ज्यादा छूट मिलेगी। निगम ने बकायेदारों से पहले आओ-ज्यादा छूट पाओ की अपील की है। सितंबर तक के बकाये पर एक किलोवाट वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। जबकि 10 किश्तों में भुगतान करने पर 75 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। योजना तीन चरणों में 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक लागू रहेगी। योजना का लाभ लेने के लिए, उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के समय 30 सितंबर तक के विद्युत बिलों के मूल बकाये की 30 प्रतिशत राशि जमा करानी होगी सितंबर 2024 तक के बकाया बिलों में ही छूट दी जाएगी। उपभोक्ताओं को बिल के एकमुश्त भुगतान के साथ किश्तों का विकल्प भी मिलेगा। मुख्य अभियंता ने बताया कि किसानों को निजी नलकूप में 31 मार्च 2023 तक के बकाया बिलों के अधिभार में छूट का लाभ देने के लिए पहले से पंजीकरण कराए जा रहे है। उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजलीघर, एसडीओ ऑफिस या जनसेवा केंद्र के माध्यम से या विभागीय वेबसाइट www.uppcl.org पर लॉगिन कर योजना के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed