फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity Corporation caught electricity theft

Moradabad News: विद्युत निगम ने पकड़ी बिजली चोरी, 24 पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation caught electricity theft
मुरादाबाद।
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम ने बुधवार की सुबह शहर में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। ओवरलोडिंग कम करने के लिए यह जांच की गई। इस दौरान 24 घरों में बिजली चोरी पाई। सभी के खिलाफ विद्युत निगम ने एफआईआर दर्ज कराई है।

इसके अलावा विजिलेंस ने भी रामपुर रोड पर एक बड़ी चोरी पकड़ी। विजिलेंस ने उसके खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही कार्रवाई के लिए विद्युत निगम को भी सूचित किया है। मुख्य अभियंता आरके बंसल ने बताया कि शहरी क्षेत्र में रामपुर रोड, सीतापुरी, रामगंगा विहार, आदर्श कॉलोनी में चेकिंग की गई। 24 घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी पाई गई। टीम ने न सिर्फ बिजली चोरों के कनेक्शन काटे, बल्कि उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। देहात क्षेत्र में भी 21 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। लाइन लॉस वाले फीडरों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed