फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity connection was fraudulently obtained to capture

Moradabad News: संपत्ति कब्जाने को फर्जीवाड़ा कर लिया बिजली कनेक्शन, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection was fraudulently obtained to capture
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के हनुमान नगर लाइनपार निवासी महिला ने दंपती और उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

लाइनपार हनुमान नगर निवासी शकुंतला देवी बदायूं में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पैतृक संपत्ति शाहपुर तिगरी में हैं। महिला ने बताया कि पति शीशपाल की मौत के बाद 2001 में उस संपत्ति में शकुंतला देवी और उनके बेटे बिट्टू का नाम वारिसान के आधार पर दर्ज हो गया। जिसके बाद आधा हिस्सा पति के भाई जसवीर सिंह ने 2005 में बेच दी थी। शकुंतला देवी ने अपने हिस्से में ताला लगा रखा था। महिला ने बताया कि कोरोना काल में 2020 में लंबे समय के बाद जब वह बेटे के साथ उस संपत्ति पर पहुंची तो पता चला कि मझोला के चंदनगर निवासी सोहन सिंह, उसके बेटे रामरक्षपाल उर्फ बब्लू ने संपत्ति पर अपना ताला लगा लिया है। विरोध करने पर दोनों ने उस समय डरा धमका कर भगा दिया।

बाद में जब उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी सोहन सिंह ने फर्जी एग्रीमेंट की मदद से बिजली विभाग से उस संपत्ति में बिजली कनेक्शन करा लिया है, ताकि अपना कब्जा दिखा सके। जब बिजली विभाग के अधिकारियों से कागजात निकलवाया गया तो पता चला कि आरोपी सोहन सिंह ने फर्जी कागजात की मदद से अपनी पत्नी क्रांति देवी के नाम से बिजली कनेक्शन लिया है। सच्चाई सामने आने पर बिजली विभाग ने कनेक्शन को रद्द कर दिया। इस बीच शकुंतला देवी ने जमीन का एग्रीमेंट अमित कुमार शर्मा और अखिलेश पांडेय को कर दिया। अब बैनामा कराने के लिए दोनों ने जमीन कब्जा मुक्त कराने की शर्त रख दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सोहन सिंह, उसके बेटे रामरक्षपाल सिंह और पत्नी क्रांति देवी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article