{"_id":"574002254f1c1b6f64ac78b4","slug":"electric-wastewaste","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की जिंदगी में जहर घोलने को आया जा रहा ई-कचरा पकड़ा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की जिंदगी में जहर घोलने को आया जा रहा ई-कचरा पकड़ा, दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 21 May 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की जिंदगी में जहर घोलने के लिए दिल्ली भोजपुर जा रहा था ई-कचरा आयशर कैंटर पुलिस ने कोहिनूर तिराहे पर पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आयशर कैंटर में करीब 103 कुंतल ई-कचरा लदा है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज शुक्रवार दोपहर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
एसओ कटघर ओंकार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली थी कि ई-कचरा लदा आयशर कैंटर दिल्ली से आ रहा है और भोजपुर जा रहा है। एसओ ने पुलिस टीम के साथ कोहिनूर तिराहे के पास घेराबंदी कर ई-कचरा लदा आयशर कैंटर पकड़ लिया। वाहन में सवार दो लोगों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम नसीम पुत्र लतीफ और गुड्डू पुत्र अबु तालिब बताए हैं।
दोनों आरोपी अमरोहा जनपद के सैदनगली थानाक्षेत्र के इकरौटिया गांव के रहने वाले हैं। कटघर थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 269/270 आईपीसी व कूड़ा कचरा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि ये माल दिल्ली से आ रहा था और भोजपुर जा रहा था। भोजपुर के एक व्यापारी ने माल उनके वाहन में लदवाया था।