फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electric trains will run on Chandausi-Aligarh route from July - GM

जुलाई से चंदौसी-अलीगढ़ रूट पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें - जीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Electric trains will run on Chandausi-Aligarh route from July - GM
मुरादाबाद। रेल मंडल के चंदौसी-अलीगढ़ रूट पर जुलाई के पहले सप्ताह से इलेक्ट्रिक इंजन की ट्रेनें दौड़ेंगी। मंगलवार को मुरादाबाद दौरे पर आए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने यह जानकारी दी। जीएम कोटद्वार-नजीबाबाद, मुअज्जमपुर नारायण-बिजनौर-गजरौला रेलखंड का मुआयना कर मुरादाबाद पहुंचे थे। यहां उन्होंने डीआरएम समेत अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

दरअसल चंदौसी-अलीगढ़ रूट पर विद्युतीकरण पूरा होने के बावजूद इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। दूसरे मंडलों से आने वाली ट्रेनों को भी डीजल इंजन से जोड़कर गुजारना पड़ता है। जीएम ने बताया कि चंदौसी-अलीगढ़ रेल लाइन पर सिग्नल और दूरसंचार संबंधी कुछ कमियां रह गई थीं। सीआरएस के निर्देशानुसार इन्हें सुधार लिया गया है। जुलाई से इस लाइन पर ट्रेनों को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को समय की बचत होगी और ट्रेनें तेज गति से चल सकेंगी। साथ ही रेलवे को डीजल पर होने वाले खर्च में बचत होगी।
विज्ञापन

चंदौसी-अलीगढ़ रेल लाइन से गुजरती हैं ये ट्रेनें
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
04394-93 गजरौला-अलीगढ़ पैसेंजर
14114-13 देहरादून-सूबेदारगंज एक्सप्रेस
04376-75 चंदौसी-अलीगढ़ पैसेंजर
--------
कांवड़ यात्रा के लिए मांग के आधार पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाएगा रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद। अगस्त में कांवड़ा यात्रा को लेकर रेलवे की तैयारियों पर भी जीएम ने चर्चा की। जीएम ने कहा कि स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही मुरादाबाद से हरिद्वार, योगनगरी ऋषिकेश के लिए मांग के आधार पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा ब्रजघाट से गुजरने वाली ट्रेनों को वहां ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कोरोना के बाद से बंद पड़ी ट्रेनों को बहाल करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद। कोरोना के कारण बंद की गई कुछ ट्रेनें अब तक बहाल नहीं हो सकी हैं। अब उत्तर रेलवे ने इन्हें बहाल करने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। मुरादाबाद मंडल की बात करें तो अमृतसर-बनमनखी एक्सप्रेस अभी तक शुरू नहीं हुई है। इसके अलावा किसान एक्सप्रेस का संचालन भी बदले मार्ग से किया जा रहा है। इससे पंजाब, कुरुक्षेत्र आदि जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जीएम ने बताया कि पूरे जोन की बंद ट्रेनों को बहाल करने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया गया है। उम्मीद है जुलाई में हरी झंडी मिल जाएगी। ऐसा होने से ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की मार झेल रहे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed