फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   electric supply distrbed in 10 aeras due to air

तेज हवा से तारों में हुए फाल्ट, 10 इलाकों की बिजली गुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
electric supply distrbed in 10 aeras due to air
मुरादाबाद। तेज हवा चलने से शहर के तमाम इलाकों में विद्युत लाइनों में फाल्ट हुए। इसके चलते लोगों को अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। नया मुरादाबाद की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से रेल विहार तक सप्लाई आठ घंटे ठप रही। इसके अलावा रामगंगा विहार में हाईटेंशन लाइन टूटकर गार्डिंग पर गिरने से छह घंटे, दिल्ली रोड पर फाल्ट से दुकान में आग लगने से चार घंटे सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में जिगर कॉलोनी, पीतलबस्ती, दौलतबाग, मिशन कंपाउंड, बंगला गांव, आशियाना और सिविल लाइंस के कई इलाकों में बिजली ने लोगों को परेशान किया। रेल विहार और रामगंगा विहार में लोगों के घरों के इनवर्टर ठप हो गए। तड़के चार बजे से सप्लाई गुल होने के कारण लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिला। दोपहर में कुछ देर सप्लाई आने के बाद शाम को फिर गुल हो गई। इसके चलते शाम को भी पानी की सरकारी सप्लाई नहीं हो सकी। दिल्ली रोड पर सुबह साढ़े सात बजे करीब बिजली का तार टूटकर एक बाइक मैकेनिक की दुकान पर गिर गया। इससे दुकान में आग लग गई, सारा सामान भी जल गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना के कारण एहतियातन सप्लाई रोक दी गई। तार जोड़कर सप्लाई चालू करने में चार घंटे लगे। रामपुर रोड स्थित कबीर नगर कॉलोनी के लोगों ने भी तीन दिन से लगातार हो रही कटौती की जानकारी दी है। लोगों का कहना है कि उनकी सप्लाई दलपतपुर बिजलीघर से आती है। बिजलीघर कॉलोनी से 10 किमी दूर है। ऐसे में तेज हवा से आए दिन लाइन में फाल्ट होते हैं। इसे सही करने में विद्युत कर्मी कई घंटे लगा देते हैं। अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के कारण फाल्ट हुए। जिन्हें लाइन स्टाफ भेजकर सही कराया दिया गया।
विज्ञापन

जेई, एसडीओ ने नहीं उठाया लोगों का फोन
मुरादाबाद। रेल विहार और रामगंगा विहार कॉलोनी के लोगों का कहना है कि सप्लाई की जानकारी लेने के लिए जेई और एसडीओ को कई बार कॉल किया लेकिन दोनों में किसी ने कॉल नहीं उठाया। मैसेज करने पर कोई जवाब नहीं दिया। लोगों का कहना है कि आए दिन ऐसी समस्या का सामना करना पड़ता है। विद्युत निगम कर्मी लोगों को फोन पर सही जानकारी नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed