फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Elections 2024: Akhilesh Yadav allowed to hold meeting in Moradabad, issue of Mayawati meeting place stuck

Lok Sabha Elections: अखिलेश यादव को मुरादाबाद में सभा की अनुमति, मायावती के सभास्थल का मामला अटका

Thu, 11 Apr 2024 11:50 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 11:50 AM IST
सार

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर पहले चरण में मतदान होगा। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी हो गई है। चुनाव जनसभा के लिए सपा नेता अखिलेश यादव काे अनुमति मिल गई है। बसपा प्रमुख मायावती की जनसभा स्थल का मामला अभी लटका हुआ है। 

विज्ञापन
Elections 2024: Akhilesh Yadav allowed to hold meeting in Moradabad, issue of Mayawati meeting place stuck
सपा नेता अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभा के लिए सभा स्थल की अनुमति मिल गई है लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती की सभा के लिए रामलीला मैदान का मामला अभी अटका है। इस मामले में बसपा ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव 14 अप्रैल को जामा मस्जिद पार्क में जनसभा करने के लिए आएंगे। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि सभा के लिए पहले ही घोषणा कर दी गई है। उधर, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की रैली रामलीला मैदान में 15 अप्रैल को प्रस्तावित है।
विज्ञापन


इस मामले में बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील आजाद ने सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन किया था। बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी प्रशासन ने उनको अनुमति नहीं दी है। प्रशासन का कहना है कि हेलीपैड बनने के बाद पार्किंग के लिए स्थान छोटा पड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में उन्होंने बुद्धि विहार में सभा की अनुमति मांगी है लेकिन नहीं मिल रही है। आरोप है कि भाजपा के लिए बुद्धि विहार की अनुमति मिल गई है।  गृह मंत्री अमित शाह 12 अप्रैल को बुद्धि विहार में जनसभा करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री की सभा के लिए अनुमति मिल गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed