फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   election me hastachhar se mana kiya to nahi milega matpatra

अंगूठा - हस्ताक्षर से मना किया तो नहीं मिलेगा मतपत्र

Sun, 19 Nov 2017 01:06 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
election me hastachhar se mana kiya to nahi milega matpatra
चुनाव - फोटो : SELF

विज्ञापन
निकाय चुनाव में पीठासीन अधिकारी बनाए गए कर्मचारियों को शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया। नगर निगम चुनाव के पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। नगर पालिका और नगर पंचायतों में पीठासीन अधिकारी बनाए गए कर्मियों को मतपेटिकाओं द्वारा मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया गया।

यदि कोई मतदाता मतपत्र लेते वक्त अंगूठा लगाने या हस्ताक्षर करने से मना करता है तो उसे मतपत्र नहीं दिया जाएगा।जिला कार्यक्रम अधिकारी अनूपमा शांडिल्य ने सभी पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम व मतपेटिकाआें से मतदान कराने की जानकारी दी। उन्हाेंने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी प्राप्त मतदान सामग्री को ठीक से जांच लें।
विज्ञापन


यदि कोई कमी है तो समय पूर्व उसका निस्तारण कर लें। उन्हाेंने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम की बारीकी से जानकारी देते हुए कहा कि पीठासीन अधिकारी मतदान से संबंधित सभी कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि पीठासीन अधिकारी द्वारा सभी उपस्थित मतदान अभिकर्ताओं को मतदाता सूची की चिन्हित प्रति दिखाई जाएगी। पीठासीन अधिकारियों को दो घोषणा पत्र हस्ताक्षरित करने होंगे। एक चुनाव शुरू होने के पहले और एक चुनाव संपन्न होने के बाद।

उन्हाेंने कहा कि पीठासीन अधिकारी को मतपत्र देते समय मतदाता के हस्ताक्षर या निशान अंगूठा लेना होगा। जो भी मतदाता ऐसा करने से मना करेंगे उन्हें मतपत्र नहीं दिए जाएंगे। मतपत्र देने के बाद पीठासीन अधिकारी मतदाता सूची की चिन्हित प्रति पर मतदाता के नाम को रेखांकित करेेंगे। यदि मतदाता महिला है उसके नाम के आगे राइट का निशान लगाया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता की बायीं उंगली पर अमिट स्याही मतदान किए जाने से पहले लगाई जाएगी। जिससे किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर व्यक्ति पुन: वोट डालने की कोशिश न कर पाए।


मतदाता को मतपत्र देने से पहले पीठासीन अधिकारी मतपत्र के पृष्ठ भाग पर शुभिन्नक चिन्ह वाली मोहर लगाएंगे तथा मतपत्र के पीछे अपने हस्ताक्षर करेंगे। उन्हाेंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति मतपत्र पर सबके सामने मोहर लगा रहा है या फिर मोहर लगाकर मतपत्र किसी को दिखा रहा है तो ऐसे मतपत्र को मतपेटिका में नहीं डालने दिया जाए। ऐसे मतपत्रों को पीठासीन अधिकारी अपनी टिप्पणी लिखकर निरस्त कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed