फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Election campaign stopped, vehicles without flags, candidates busy solving equations on phone

Moradabad News: चुनाव प्रचार थमा, बिना झंडे लगे वाहन, फोन से समीकरण साधने को जुटे प्रत्याशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Election campaign stopped, vehicles without flags, candidates busy solving equations on phone
मुरादाबाद। आयोग के निर्देश के क्रम में बुधवार शाम छह बजे से चुनाव प्रचार थम गया। इसी के साथ मैदान में डटे सभी 12 प्रत्याशियों द्वारा अपनी जीत के लिए किए जा रहे चुनाव प्रचार का शोर भी थम गया है, लेकिन मतदाताओं पर पकड़ बरकरार रखने के लिए प्रत्याशी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। प्रत्याशी व उनके करीबी लोग फोन कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव-2024 में प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा, सपा व बसपा समेत विभिन्न दलों व निर्दलीय मिलाकर कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से यह सभी प्रत्याशी व उनकी पार्टी से जुड़े लोग जीत के लिए प्रचार में जुटे हुए थे। कोई नुक्कड़ सभाएं कर रहा था तो कोई जनसंपर्क। प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी जनसभाओं को संबोधित करते रहे।
विज्ञापन

आयोग के निर्देश के मुताबिक बुधवार शाम छह बजे इन सभी गतिविधियों पर रोक लग गई। लेकिन मतदान के एक दिन शेष रह जाने पर प्रत्याशियों की चिंता और बढ़ गई है। वह किसी भी कीमत पर अपने मतदाता को बिखरने नहीं देना चाहते हैं। यही वजह रही कि प्रचार का समय थमने के बाद कुछ प्रत्याशियों ने बिना समर्थकों के बिना झंडा, पोस्टर लगे वाहनों से भ्रमण कर मतदाताओं से संपर्क शुरू कर दिया है। कई प्रत्याशी फोन कर क्षेत्र के मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed