{"_id":"5f5d34be8ebc3e5a8d625d8a","slug":"elderly-death-from-corona-virus-81-new-cases-found-city-news-mbd3623724174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर के बुजुर्ग की मौत, 81 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर के बुजुर्ग की मौत, 81 नए मरीज मिले
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती बिजनौर के बुजुर्ग की शनिवार को मौत हो गई। वहीं, रैपिड एंटीजन, निजी और आरटीपीसीआर लैब से 81 नए संक्रमित मरीज भी मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6631 पहुंच गई है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि बिजनौर मयूर विहार निवासी 60 साल के संक्रमित बुजुर्ग ने शुक्रवार तड़के टीएमयू में दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को आठ सितंबर को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। डायबिटीज के मरीज थे और सांस फूलने की शिकायत थी। वहीं, शनिवार को 2085 रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में 47 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें मझोला से छह, टॉउन हॉल से दो, कानून गोयान से एक, किसरौल से चार, बगंला गांव से सात, हरथला से 13, ताजपुर से दस, ठाकुरद्वारा से तीन और भोजपुर से एक संक्रमित मरीज मिला है।
निजी लैब से 22 और आरटीपीसीआर से 14 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें कोतवाली नगर से 30 साल की युवती, सीएमओ कार्यालय की महिला संक्रमित आई है। कटघर, खुशहालपुर, रविंद्र नगर, न्यू सिविल लाइंस, लाजपत नगर, सुनारों वाली गली, राम गंगा विहार, बुद्धि विहार, अगवानपुर, मझोला, राम गंगा विहार फेस दो, मानसरोवर कालोनी, ठाकुरद्वारा, प्रकाश इन्कलेव, कटरा नाज, दीन दयाल नगर से मरीज मिले हैं।