{"_id":"692b59805825077b8b0cae33","slug":"ekadashi-story-told-in-harinam-sankirtan-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-781477-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हरिनाम संकीर्तन में सुनाई एकादशी की कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हरिनाम संकीर्तन में सुनाई एकादशी की कथा
विज्ञापन
मुरादाबाद। दुर्गा मन्दिर गुरहट्टी चौराहा में आयोजित एकादशी हरिनाम संकीर्तन में कथा व्यास आचार्य धीरशांत दास अर्द्धमौनी ने कहा कि एकादशी भगवान श्रीकृष्ण की कृपा दिलाने वाली पवित्र तिथि है। भगवान के लिए संसार में रहो और हर एक काम भगवान के लिए करो। जब तक किसी चीज पर किसी का ममत्व बना रहता है, तब तक वह भगवान के अर्पण नहीं हो सकती। जब तक मनुष्य किसी वस्तु पर से अपना अधिकार हटा नहीं लेता तब तक श्री नारायण देव उसे स्वीकार नहीं करते।
उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा ही सब कुछ कराती है। हम लोग जबतक भगवान के सामने निर्दोष हैं, तब तक यहां किसी भी घटना से हमारी यथार्थ में कोई हानि नहीं हो सकती। इस मौके पर रानी गुप्ता, संदीप गुप्ता, अल्का गुप्ता, रागिनी गुप्ता, भगवती प्रसाद जेटली, नेहा जेटली, डॉ. अहाना गुप्ता, हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो